CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajim Mela Development : राजिम मेला स्थल पर बनेगा नया प्लेटफार्म और आरती घाट, श्रद्धालुओं के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा

Rajim Mela Development : राजिम मेला स्थल पर बनेगा नया प्लेटफार्म और आरती घाट, श्रद्धालुओं के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share
Rajim Mela Development
Rajim Mela Development

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम मेला (Rajim Mela Development) को और अधिक सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। गरियाबंद जिले के राजिम विकासखंड अंतर्गत स्थित राजिम मेला स्थल पर आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए 20 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि जल संसाधन विभाग द्वारा मंजूर की गई है और इसका उपयोग महानदी के तट पर धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास में किया जाएगा।

इस योजना (Rajim Mela Development) के तहत महानदी के आरती स्थल, शाही स्नान क्षेत्र, श्रद्धालुओं के विश्राम एवं एकत्रित होने के स्थान, प्लेटफार्म, और सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से न केवल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

जल संसाधन विभाग के मंत्रालय स्थित महानदी भवन से मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, रायपुर को इस निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। शासन की यह पहल न केवल मेला क्षेत्र की सौंदर्यता को बढ़ाएगी बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को भी नया रूप देगी।

हर वर्ष हजारों श्रद्धालु राजिम मेला में शामिल होते हैं और यह निर्णय उनके लिए सुविधाजनक वातावरण निर्मित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है।

Liquor Scam Chhattisgarh : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट से बड़ी हार, जेल से निकलना हुआ और मुश्किल
Chhattisgarh SI Recruitment 2025 : मुख्यमंत्री ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग का एक्शन, रायपुर से रायगढ़ तक हड़कंप
Durg जिले के अनेक टीआई बदले 🟢 दुर्ग कोतवाली, मोहन नगर, जामुल, पुरानी भिलाई, भिलाई भट्टी, महिला थाना, धमधा, बोरी, उतई, पद्मनाभपुर, अमलेश्वर, नंदिनी नगर 🔵 एसपी ने जारी की सूची
Cyber Security Awareness Month 2025: पॉवरग्रिड दुर्ग में कर्मचारियों और परिवारों के लिए साइबर सुरक्षा व्याख्यान सत्र का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Love Marriage
Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 29 जून। सोशल मीडिया से शुरू…

Korba Crime
Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले के नवाडीह जंगल…

Elephant Attack
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना

सीजी भास्कर, 29 जून। कटघोरा वनमंडल के एक…

Email Tips : गलती से भेज दिया ईमेल, घबराने की जरूरत नहीं, कुछ सेकंड में ऐसे रोक सकते हैं संदेश

सीजी भास्कर, 29 जून। जल्दबाजी में ईमेल भेजने…

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?