CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » beef smuggling news : “वैष्णो ढाबा” की आड़ में चल रही थी गोमांस की फैक्ट्री, पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़

beef smuggling news : “वैष्णो ढाबा” की आड़ में चल रही थी गोमांस की फैक्ट्री, पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई। beef smuggling news : पंजाब के फगवाड़ा-गोराया जीटी रोड पर स्थित ज्योति ढाबा नामक वैष्णो ढाबे से लंबे समय से गोमांस की तस्करी की जा रही थी। ढाबे के अंदर बड़े हाल के नीचे एक बेसमेंट बनाया गया है, जिसे कोल्ड स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। यहां गोमांस लाया जाता था और रोजाना टनों के हिसाब से पैकिंग की जाती थी। पैकिंग पर उर्दू भाषा में लिखा किसी कंपनी का लेबल लगाया जाता था। हर पैकेट का वजन एक किलो रखा जाता था। बेसमेंट से कई क्विंटल गोमांस मिला है। पैकिंग का सामान भी वहां पाया गया। पुलिस ने ढाबा सील कर दिया है और ढाबा मालिक सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कोल्ड स्टोर से बरामद गोमांस शिवसैनिकों ने सम्मान से निकट के एक प्लाट में दबा दिया है।

लुधियाना के शिवसेना नेताओं ने फगवाड़ा पुलिस को गोमांस तस्करी की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कुछ व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। इस बात की सूचना जैसे ही फगवाड़ा शहर के लोगों को मिली तो सैकड़ों की संख्या में लोग और शिवसेना नेता वहां पहुंच गए।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों ने बताया कि फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर हड्डा रोड़ी (जहां मरे हुए पशु फेंके जाते हैं) का मालिक इस कारोबार में शामिल है। इस सूचना के बाद फगवाड़ा पुलिस ने ज्योति ढाबा के मालिक और हड्डा रोडी के मालिक बब्बू व विजय कुमार समेत तसिम, भूरा, अरमान, विलास के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। ज्योति ढाबा का मालिक व हड्डा रोडी का मालिक दोनों सगे भाई हैं। फगवाड़ा पुलिस ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों को भी वांछित के रूप में नामित किया है। फगवाड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फगवाड़ा में गोमांस की फैक्ट्री चलाने वालों में और कौन-कौन से व्यक्ति शामिल हैं, इस संबंध में भी पूरी जांच-पड़ताल की जाएगी।

भारत के Action से पाकिस्तानी सेना में खौफ, प्राइवेट एयर क्राफ्ट से विदेश भागा आर्मी चीफ असीम मुनीर का परिवार
Ukraine Russia War : यूक्रेन ने स्टॉर्म शैडो और ड्रोन से रूस के ऊर्जा ठिकानों को हिलाया
Eid 2025 : BJP विधायक की आपत्ति पर मौलाना राशिदी का बयान, कहा- ‘कोई मंत्री आ जाए तो घंटा ….’
43 लाख की धोखाधड़ी में CG पुलिस की पहली बड़ी गिरफ्तारी
Bhopal Pathology Scam: सरकारी अस्पतालों में ‘टेस्ट बिना रिपोर्ट’ का खेल, 12 लाख जांचों के नाम पर 943 करोड़ का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

BMC Election 2026
देश-दुनियाराजनीति

BMC Election 2026 : महायुति की पिक्चर तो क्या क्लाइमेक्स भी अभी बाकी!

27/12/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

पुणे में शिवसेना शिंदे गुट के युवा नेता की कार पर फायरिंग, गोली शीशा तोड़कर घुसी, मचा हड़कंप

20/05/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

सनसनीखेज मामला : शादी से इनकार करने पर युवक ने लगाई फांसी, यूट्यूबर महिला पर लव जिहाद का आरोप..!

07/07/2025
देश-दुनिया

Explained : कोक और पेप्सी से भी सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल?

05/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?