CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित…अमेरिका से ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल- अपनी शर्तों पर करेंगे

डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित…अमेरिका से ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल- अपनी शर्तों पर करेंगे

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. पिछले दिनों व्हाइट हाउस की तरफ से भी स्पष्ट कहा गया था कि जल्द ही भारत और अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान किया जाएगा. इस डील को लेकर अब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बयान भी सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन भारत किसी भी समय सीमा के दबाव में नहीं है. डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित है.

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी समझौता तभी होगा जब वह देश के हित में होगा. कृषि और ऑटोमोबाइल जैसे मामले अभी भी अनसुलझे हैं. भारत हमेशा ही अपने किसानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और अमेरिका के साथ व्यापार को संतुलित करने पर जोर देता है.

पीयूष गोयल ने कहा कि दो देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तभी संभव होता है, जब दोनों देशों को फायदा हो. गोयल ने कहा, “It should be a win-win agreement. भारत के हितों को सुरक्षित रखते हुए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अगर अच्छी ट्रेड डील अगर बनती है तो भारत को विकसित देशों के साथ डील करने में कोई दिक्कत नहीं है”.

भारत अपनी शर्तों पर चर्चा करता है- गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड डील को लेकर साफ कहा कि भारत अपनी शर्तों पर ही चर्चा करता है. इस समय अलग-अलग देशों के साथ चर्चा चल रही है. इसमें यूरोपियन यूनियन, न्यूजीलैंड , ओमान, अमेरिका, चिली और पेरू जैसे देश शामिल हैं. उन्होंने कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तभी होता है जब दो तरफा लाभ हो.

9 जुलाई को हो रही ट्रंप की डेडलाइन खत्म

अमेरिका राष्ट्रपति की तरफ से पिछले दिनों सभी देशों पर टैरिफ का ऐलान किया गया था. हालांकि इस फैसले को उन्होंने 90 दिनों तक होल्ड कर दिया था. इसी को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है. भारत की तरफ से बातचीत की चीफ नेगोशिएटर राजेश अग्रवाल कर रहे हैं. पिछले 1 हफ्ते से वाशिंगटन में मौजूद थे, जो शुक्रवार को दिल्ली लौट आए हैं. उनके लौटने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इस समझौते को 9 जुलाई से पहले अंतिम रूप दिया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि 9 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ की डेडलाइन खत्म हो रही है. यही कारण है कि इस डील को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं.

टाटा की एअर इंडिया एक्सप्रेस फिर विवादों में: DGCA ने लगाई फटकार, सुरक्षा नियमों की अनदेखी उजागर
शालीमार सुपर फास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल बाल बचे यात्री, टाटा नगर स्टेशन पर ही रोकी गई
कॉल गर्ल बनाने का दबाव, विरोध पर प्रेमिका की चाकू से हत्या
छत्तीसगढ़ CM निवास में 2 को कार्यक्रम, सदस्यता अभियान में अव्वल MLA रिकेश सेन होंगे सम्मानित
कोलकाता रेप केस: पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं पीड़िता की मां, अभी तक डेथ सर्टिफिकेट तक नहीं मिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?