CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 4 लोगों की मौत

Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 4 लोगों की मौत

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

उत्तरकाशी , 08 मई 2025 :

Uttarkashi Helicopter Crash Today: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है. उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ. हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे. 4 यात्रियों की मौत की सूचना है, वहीं दो घायल बताए जा रहे हैं. उत्तरकाशी के डीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं. यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकाला था. गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बताई जा रही है.

गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, सेना के जवान, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और BDO भटवाड़ी भी रवाना हो गए हैं. घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है. हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है.

निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश

ये हेलीकॉप्टर प्राइवेट एयरलाइंस का था. हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया जा रहा है. हालांकि, अभी सही वजह से सामने नहीं आ पाई है. इसके साथ ही ये भी सवाल है कि अगर मौसम खराब था तो किन परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक टीम के द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, “उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.”

उन्होंने कहा, “ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.”

Shahjahanpur Assault Case: विधवा को निर्वस्त्र कर गली में घुमाया… दबंगों की हैवानियत पर पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
कल से बदलेगा पेट्रोल भरवाने का तरीका! UPI और कार्ड से पेमेंट पर लग सकता है ब्रेक
ग्वालियर में मंदिरों पर चोरों की ‘घंटी’ नज़र! मेवाती बाबा मंदिर से 60 पीतल के घंटे चोरी, पुलिस उसी शातिर गैंग की तलाश में
Corruption Politics : नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच बदल रहा है बिहार का चुनावी विमर्श
महुआ बीनने गए ग्रामीण की हाथी हमले में मौत, क्षेत्र में दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : जशपुर में जंगल के रास्ते गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 14 मवेशी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ…

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?