CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना शनिवार को पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। पाकिस्तान की टीम भारत को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया की नजर ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा कायम रखने पर होगी।

भारत का पाकिस्तान पर मजबूत रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 क्रिकेट में अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 14 मैच जीते हैं। पाकिस्तान को सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत मिली है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले चारों टी20 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान की पिछली जीत 2022 में एशिया कप के दौरान ही आई थी। ऐसे में पाकिस्तान के सामने भारत के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करने की बड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी।

हरमनप्रीत की बल्लेबाजी पर रहेगी नजर

इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाजी पर खास नजर रहेगी। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ही बड़ी पारी के लिए संघर्ष कर रही हैं। एशिया कप में भी उनका बल्ला अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ 5 रन और सिंगापुर के खिलाफ 10 रन बनाए थे।

सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत का फॉर्म में लौटना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कप्तान के बल्ले से रन आने पर भारतीय टीम का मध्यक्रम और मजबूत हो सकता है।

दीप्ति शर्मा से फिर बड़े प्रदर्शन की उम्मीद

भारतीय टीम की गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकती हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले पांच टी20 मुकाबलों में दीप्ति ने कुल 13 विकेट हासिल किए हैं। इनमें एक मैच में उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे।

दीप्ति के इन आंकड़ों को देखते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों के सामने उनकी गेंदबाजी बड़ी चुनौती बन सकती है। भारत की नजर एक बार फिर उनके प्रभावी प्रदर्शन पर होगी। अगर भारतीय स्पिनर्स पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल रहते हैं, तो टीम इंडिया के लिए मुकाबला अपने नाम करना आसान हो सकता है।

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में खेत के कुएं में गिरा बाघ, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू, वन विभाग ने की ये अपील
Do or die battle in Jaipur : RR के सामने LSG, प्लेऑफ बचाने उतरेगी राजस्थान
यूपी: मऊ जेल में बंद 13 कैदी HIV पॉजिटिव, मेले में टैटू बनवाने और नशे का इंजेक्शन लेने से संक्रमण की संभावना
सीएम उमर अब्दुल्ला ने अब गुलमर्ग में की बैठक, कहा- ‘धार्मिक नेताओं के कहे बिना पहली बार हुआ जब…’
Chhattisgarh Budget 2026-27 : GYAN, GATI और SANKALP के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की नई रूपरेखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट…

बेल्जियम PM का ट्रंप पर तंज, बोले- फैसले बदलने में लगते हैं सिर्फ 48 घंटे; पीएम मोदी को बताया प्रेरणादायक नेता

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने वैश्विक…

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?