CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » होंठ-गाल दागा…तांत्रिक ने दोनों आंखें जलाईं, 6 महीने के मासूम के साथ बर्बरता की कहानी

होंठ-गाल दागा…तांत्रिक ने दोनों आंखें जलाईं, 6 महीने के मासूम के साथ बर्बरता की कहानी

By Newsdesk Admin
14/03/2025
Share

सीजी भास्कर 14 मार्च मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कोलारस के रामनगर में एक कथित तांत्रिक ने छह माह के मासूम बच्चे के साथ तंत्र क्रिया के नाम पर बर्बरता की हदें पार कर दीं. धूनी देने के नाम पर बच्चे का गाल, होंठ तांत्रिक ने बुरी तरह से जला दिया है. उसकी दोनों आंखों की रोशनी भी पूरी तरह से चली गई है.खैरोना गांव की महिला राजवती होली पर अपने मायके दीघौदी कोलारस गई थी. उसके छह माह के बच्चे मयंक की तबीयत खराब हो गई थी.

इसके बाद राजवती बच्चे के साथ गुरूवार को रामनगर पड़ोरा एक तांत्रिक के पास दिखाने के लिए गई. इस दौरान राजवती के साथ अन्य घरवाले भी मौजूद थे.‘बच्चे पर भूत का साया’इसी बीच, तांत्रिक ने बच्चे पर भूत का साया बताया. इसी पर बच्चे की मां डर गई. तांत्रिक ने कहा कि वह बच्चे को धुनी देकर भूत के साये का समाप्त कर देगा. इसी दौरान धूनी के नाम पर बच्चे को आग से जला दिया. इससे बच्चे के गाल और होंठ जल गए. साथ ही दोनों आंखों के कार्निया भी जल गए. बच्चे को अब बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहा है.घरवालों के मुताबिक, बच्चे की हालत इतनी गंभीर है कि उसके शरीर ने किसी तरह की हरकत करनी बंद कर दी है. मां और मामा बच्चे को इलाज के लिए डॉ गिरीश चतुर्वेदी के पास लेकर पहुंचे.

बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने बच्चे की आंखों का प्राथमिक उपचार किया. अभी बच्चा जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है.क्या बोले नेत्र रोग विशेषज्ञ?नेत्र रोग विशेषज्ञ गिरीश चतुर्वेदी का कहना है कि बच्चे को देर शाम मेरे पास उपचार के लिए लाया गया था. बच्चे को तंत्र क्रिया के नाम पर इस हद तक जलाया गया है कि उसकी दोनों आंखों के कार्निया जल चुके हैं. फिलहाल बच्चे को बिलकुल दिखाई नहीं दे रहा है. बच्चा डिहाइट्रेट है. 48 से 72 घंटे बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे को आंखों से दिखाई देगा या नहीं अथवा कितना दिखाई देगा. ।

फिलहाल दायी आंख 60 प्रतिशत से अधिक जली हुई दिख रही है, जिससे दिखने की उम्मीद काफी कम है. लेफ्ट आंख से शायद बच्चे को दिखाई दे जाए, लेकिन कितना दिखेगा यह अभी नहीं कहा सकता. एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. इस मामले की जांच करवाई जाएगी.

मिजोरम सरकार ने राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी
रेत-मुरूम लदा ट्रक पकड़ा, छुड़वाने के लिए SDM से भिड़े BJP विधायक
Mahipalpur Blast Sound: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुबह गूंजी धमाके की आवाज, महिला ने किया कॉल — पुलिस ने बताई असली वजह
राजभवन ने 60 से अधिक पदों की भर्ती रोकी, कुलपति तलब
AIMIM नेता वारिस पठान का ऑपरेशन सिंदूर डेलिगेशन पर बड़ा बयान, ‘असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान की…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

Government Land Encroachment
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमण और अवैध विक्रय को लेकर विवाद (Government…

IG Amresh Kumar Mishra
IG Amresh Kumar Mishra : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने…

Ex Servicemen Training
Ex Servicemen Training : बंदूकें रखीं, सेवा नहीं छोड़ी, पूर्व सैनिकों की मुफ्त ट्रेनिंग से 27 से ज्यादा युवा सुरक्षा बलों में चयनित

राजधानी में पूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?