CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजस्थान में राशन लेने की गजब की शर्त, साथ लाना होगा कंबल या तौलिया; तभी मिलेगा ‘दाना-पानी

राजस्थान में राशन लेने की गजब की शर्त, साथ लाना होगा कंबल या तौलिया; तभी मिलेगा ‘दाना-पानी

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

सीजी भास्कर 7 मार्च उचित मूल्य की दुकानों पर अगर राजस्थान के जोधपुर में आपको राशन पाना है तो आपके पास कोई तौलिया कंबल होना जरूरी है. राशन लेने के लिए यह शर्त थोड़ी अजीब है लेकिन जरूरी है. जोधपुर में इसके बिना आप राशन की दुकान पर आई स्कैन करेंगे तो वह सही नहीं होगी. ऐसे में इससे राशन लेने में देरी होती है, इसलिए राशन विक्रेता ने फरमान जारी कर दिया कि अंधेरे की व्यवस्था उचित मूल्य का सामान लेने वालों को खुद करनी होगी.

लोग अपने घर से कंबल तौलिया लेकर राशन की दुकान पर जाते हैं और अपना सिर ढककर यह तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं. कहने को तो ऐसे हालात पूरे प्रदेश में होने चाहिए लेकिन ज्यादातर परेशानी उन दुकानों पर आती है जो दुकान खुले में और धूप की रोशनी में चलती हैं. राशन विक्रेता अपना काउंटर बाहर लेकर बैठता है, वहां इसकी ज्यादा जरूरत होती है.अंधेरे में सही काम करती है आई स्कैनर मशीनजोधपुर शहर के ही कई वार्ड में ऐसे हालात नज़र आ रहे हैं, जहां लोग कंबल और तौलिया लेकर साथ आते हैं, और अंधेरे में अपनी आई स्कैन करते हैं. साथ ही थंब में इंप्रेशन कर राशन सामग्री लेकर जाते हैं.

विभाग के अधिकारी भी इस बात को मानते हैं. जोधपुर के डीएसओ द्वितीय अश्विनी गुर्जर का कहना है आई स्कैनर मशीन अंधेरे में सही काम करती है.बिना अंधेरे के नहीं होता सही आई स्कैनगुर्जर ने कहा कि राशन का सामान लेने वाले लोगों को इस परेशानी से मुक्त करने का एक ही तरीका है. राशन की दुकानों पर ही एक ऐसा कोना बने जहां अंधेरा हो, लेकिन दुकान इतनी बड़ी नहीं होती है कि जहां ऐसी व्यवस्था हो सके. ऐसे में सरकार के इस फरमान की पालना तो ऐसे ही करनी पड़ेगी.

एक राशन विक्रेता ने बताया कि बिना अंधेरे के आई स्कैन सही नहीं होता है बार-बार एरर आता है इससे समय भी ज्यादा लगता है इसलिए यह रास्ता अपनाया गया है.फर्जीवाड़ा रोकने के लिए व्यवस्था लागूराशन की दुकान पर मिलने वाली उचित मूल्य सामग्री लेने में फर्जीवाड़ा नहीं हो उसे रोकने के लिए सरकार ने दो तरह का तकनीकी वेरिफिकेशन लागू किया है. इसमें थंब इंप्रेशन और आई स्कैन किया जाता है, जिसके लिए नई पोस मशीन सरकार ने उपलब्ध कराई है.

Naxal Encounter : मारा गया नक्सली कमांडर…, 10 लाख का इनामी भी गिरफ्तार, पुलिस और नक्सलियों के बीच रात भर चली मुठभेड़
Rivaba Jadeja Statement: टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर रिवाबा का बड़ा दावा, जडेजा की अनुशासन पर बोलीं– ‘दुनिया घूमे, पर गलत रास्ते पर नहीं गए’
वक्फ कानून पर सुप्रीम सुनवाई पर बोले योगी सरकार के मंत्री- अभी इस मसले पर…
India EU FTA Deal : व्यापार की नई सुबह, यूरोप से समझौते के बाद भारत के लिए खुला 200 अरब डॉलर बाजार
‘मोबाइल तोड़ दूंगी तुम्हारा…’, दामाद संग भागी सास ने पत्रकारों से की बदसलूकी, जमकर हड़काया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

GSRTC Recruitment 2026
GSRTC Recruitment 2026 : GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर बंपर भर्ती, 21,100 फिक्स सैलरी, 7 सितंबर से आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

किसानों के लिए सिंचाई सुविधा (Kisan Sinchai Yojana)…

Jal Manthan Workshop
Jal Manthan Workshop : BJP शासित 14 राज्यों के 25 जल शक्ति मंत्री जुटे, नितिन नवीन ने सुशासन पर किया मंथन

कार्यक्षमता बढ़ाने और सरकार के कामकाज में बेहतर…

Dhan Se Genda Ki Kheti
Dhan Se Genda Ki Kheti : धान छोड़ गेंदा की खेती से कमाए 3.96 लाख, 55 हजार लागत के बाद 3.41 लाख का मुनाफा

धान से गेंदा की खेती (Dhan Se Genda…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?