CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर मामले में जेल के अंदर छापेमारी, सम्राट चौधरी बोले- “दोषियों को घर में घुसकर मारेंगे”

व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर मामले में जेल के अंदर छापेमारी, सम्राट चौधरी बोले- “दोषियों को घर में घुसकर मारेंगे”

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। राजधानी पटना में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने नामी कारोबारी गोपाल खेमका की उनके अपार्टमेंट के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी।

Contents
  • बेऊर जेल में छापेमारी पर पटना के एसएसपी ने क्या कहा?
  • सम्राट चौधरी बोले- अपराध करने वालों को घर में घुसकर मारेंगे
  • ‘बुलडोजर की कार्रवाई होगी, एनकाउंटर होगा

घटना उस वक्त हुई जब गोपाल खेमका अपनी कार से उतरकर अपार्टमेंट में दाखिल हो रहे थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

गोली लगते ही कारोबारी वहीं गिर पड़े, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यापारी के हत्या के मामले में पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश बेऊर जेल में रची गई थी, इसीलिए पटना की पुलिस की कई टीम इस वक्त जेल में छापेमारी कर रही है।

इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावर कितनी बेरहमी से वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकले. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

बेऊर जेल में छापेमारी पर पटना के एसएसपी ने क्या कहा?

इस घटना पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर और जांच में कुछ लीड मिली है जिस वजह से बेऊर जेल में छापेमारी चल रही है।

अभी इस विषय में मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता हूं। लेकिन हम लोग सही रास्ते पर चल रहे हैं। बहुत जल्दी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे. बेऊर जेल में छापेमारी के मामले में उन्होंने कहा कि वहां से तार जुड़े हुए हो सकते हैं। इसी के लिए वहां पर छापेमारी चल रही है।

सम्राट चौधरी बोले- अपराध करने वालों को घर में घुसकर मारेंगे

गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जो लोग कानून हाथ में लेंगे, पुलिस उनके घर में घुसकर मारेगी। इसके साथ ही जिन अधिकारियों की लापरवाही से ऐसी घटना घटी है। उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। अगले 24 घंटे में संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि न्याय देना सरकार की जिम्मेदारी है और बिहार में कोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है और टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘एसआईटी हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी और कोई भी अपराधी चाहे जितना भी ताकतवर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार हर बिंदु पर जांच करेगी और इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।’

‘बुलडोजर की कार्रवाई होगी, एनकाउंटर होगा

मर्डर मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हमारी नजर उन अधिकारियों पर है, जो उस ‘जंगल राज’ के दौरान पले-बढ़े थे। जिन गैरजिम्मेदार अधिकारियों ने सख्त और त्वरित कार्रवाई नहीं की है, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा, यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. बुलडोजर की कार्रवाई होगी, एनकाउंटर होगा।

विजय सिन्हा ने कहा, ‘यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. जो लोग इसे ‘महा जंगल राज’ कह रहे हैं, वे यहां ‘गुंडा राज’ लाने की मंशा रखते हैं। हमारी नजर उन अधिकारियों पर है, जो उस ‘जंगल राज’ के दौरान पले-बढ़े थे।

जिन गैरजिम्मेदार अधिकारियों ने सख्त और त्वरित कार्रवाई नहीं की है, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। बुलडोजर की कार्रवाई होगी, एनकाउंटर होगा, संपत्ति जब्त होगी और पीड़ित परिवार को दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में हम सीएम से चर्चा करेंगे।'

5 साल के अंदर पाकिस्तान में हिंदू आबादी बढ़ी या घटी? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
“कलेक्टर साहब, तहसील के नकल शाखा बाबू 500 रूपये मांग रहे रिश्वत, इनको हटा दीजिए” 🛑 छत्तीसगढ़ के इस जिले में पदस्थ बाबू पर 500 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, किसान ने विडियो बना सीधे कलेक्टर से कर दी शिकायत
ED Raid Followup: सट्टा ऐप से जुड़े तार, रेलवे ठेकेदार विजय के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 70 लाख कैश जब्त
Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन
CG News : देखिए विडियो कैसे धू-धू कर जल गई OLA इलेक्ट्रिक बाइक, कर्मचारियों की सूझबूझ “शोरूम के बाहर फेंकी जलती हुई बाईक”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Lal Maidan
Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

तहसील स्तर पर हुई संयुक्त स्थल जांच में…

Rahul Bansal Bribery Allegation
Rahul Bansal Bribery Allegation : 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IPS के खिलाफ जांच तेज

Rahul Bansal Bribery Allegation : मामला न्यायालय में…

Purandar Mishra Controversial Statement
Purandar Mishra Controversial Statement : राहुल गांधी पर विवादित बयान, ‘ब्रश’ वाली टिप्पणी से गरमाई सियासत

Purandar Mishra Controversial Statement : भाजपा विधायक ने…

Raipur Tiranga Run
Raipur Tiranga Run : हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े शहरवासी

Raipur Tiranga Run : स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : बकाया पानी बिल पर निगम सख्त, रहेजा बिल्डर्स के 3 बल्क नल कनेक्शन काटे

रायपुर में बकाया पानी बिल को लेकर नगर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?