CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुश्तैनी जमीन बनी जान की दुश्मन, चाची ने की भतीजे की हत्या, गांव में दहशत

पुश्तैनी जमीन बनी जान की दुश्मन, चाची ने की भतीजे की हत्या, गांव में दहशत

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। चाची ने अपने ही भतीजे को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी जान चली गई। वजह वही, पुरानी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा। लेकिन इस बार यह झगड़ा इतना खौफनाक मोड़ ले लेगा, किसी ने सोचा तक न था।

Contents
  • फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
  • पूछताछ में चाची ने उगले राज
  • गांव में सनसनी, लोग दहशत में

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना सामने आई है। भुता थाना क्षेत्र के म्युडी खुर्दकला गांव में दरअसल गांव में रहने वाले उमाकांत (28 वर्ष) का अपने चाचा चरन पाल और चाची अनिता देवी के साथ पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अनिता देवी का उमाकांत के परिवार के साथ फिर झगड़ा हो गया था। उस वक्त उमाकांत घर पर नहीं था। वह रोज की तरह जरी कारखाने में मजदूरी करने गया हुआ था।

शाम को जब उमाकांत काम खत्म कर घर लौट रहा था तब उसकी चाची अनिता देवी अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। जैसे ही उमाकांत उसके दरवाजे के सामने से गुजरा तो चाची ने अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

उमाकांत को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। उमाकांत की चीख सुनकर आसपास के लोग और उसके परिजन दौड़े आए।

खून से सने उमाकांत को तुरंत उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और भाई-बहन बिलख-बिलखकर रोने लगे।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही भुता थाने की पुलिस, सीओ फरीदपुर संदीप सिंह और फोरेंसिक टीम गांव पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने खून के नमूने, चाकू के निशान और आसपास के हालात का बारीकी से मुआयना किया। 

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूछताछ में चाची ने उगले राज

उमाकांत के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर अपनी चाची अनिता देवी को नामजद किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिता देवी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में अनिता देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उसका उमाकांत और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी बैठी, मगर मामला सुलझ नहीं पाया।

आखिरकार गुस्से में उसने भतीजे की जान ले ली। वहीं, सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद कई और तथ्य साफ होंगे।

गांव में सनसनी, लोग दहशत में

इस वारदात के बाद म्युडी खुर्दकला गांव में सनसनी फैल गई है. गांव के लोग इस घटना को लेकर सन्न हैं। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा कि एक चाची अपने ही भतीजे की हत्या कर सकती है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि जमीन-जायदाद के झगड़े तो हर जगह होते हैं, लेकिन कोई अपनों का ही खून कर दे, ये तो पहली बार सुना है। कई महिलाओं ने कहा कि अब वे अपने बच्चों को इस परिवार के घर के पास भी नहीं भेजेंगी।

बस्ती: हॉर्न बजाने पर टूटा कहर! भाई-बहन पर दबंगों का जानलेवा हमला, पुलिस पर उठे सवाल
Ramkumar Toppo : तहसील दफ्तर में बवाल! BJP विधायक टोप्पो पर नायब तहसीलदार से मारपीट का केस, फाड़े गए कपड़े
गुस्सा हो रहे हो आप… Suryakumar Yadav Press Conference में पाकिस्तानी रिपोर्टर को मिला करारा जवाब
Mother commits suicide leaving behind two-month-old child : परिवार में पसरा मातम
Bemetara murder over old rivalry : छत्तीसगढ़ में खूनी रंजिश: फरसे से हमला कर शख्स की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

Minor Girls Assault Case

Iran Supreme Leader Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को अंतिम विदाई

Iran Supreme Leader Funeral

IIM Raipur Chintan Shivir : दो दिवसीय चिंतन शिविर, सरकार बनाएगी विकास और सुशासन का रोडमैप

IIM Raipur Chintan Shivir

Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं

Constable Rape Case

Chhattisgarh Weather Update : बारिश का असर तेज, बिजली गिरने से किसान की मौत

Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?