CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुंह में रिवॉल्वर घुसेड़ा, बोला-निकाल दूंगा नेतागिरी … रिटार्यड CO के बेटे की दबंगई

मुंह में रिवॉल्वर घुसेड़ा, बोला-निकाल दूंगा नेतागिरी … रिटार्यड CO के बेटे की दबंगई

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। एक सेवानिवृत्त सीओ के बेटे ने सरेआम अपनी दबंगई दिखाई है। उसने न केवल एक युवक के मुंह में रिवॉल्वर की नाल डाल दी, बल्कि उसे धमकाते हुए कहा कि तेरी सारी नेतागिरी निकाल दूंगा।

Contents
  • पुलिस में शिकायत करने पर भी दी धमकी
  • एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई भी की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड सीओ के बेटे समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेमनगर क्षेत्र का है। भूड़ की रहने वाली पूजा सक्सेना ने पुलिस को बताया कि 13 जून की शाम उनके पति सागर सक्सेना उर्फ ऋषि घर के पास दुकान पर दूध लेने गए थे। उसी समय हर्ष शुक्ला नाम का युवक तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ वहां आ धमका।

हर्ष शुक्ला ने आते ही सागर को पकड़ लिया और उसकी तरफ रिवॉल्वर तान दी। उसने रिवॉल्वर की नाल सागर के मुंह में डाल कर कहा, तेरी नेतागिरी अभी यहीं खत्म कर दूंगा। इतना कहकर हर्ष के साथ आए लोगों ने सागर को पीटना शुरू कर दिया।

जब सागर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने किसी तरह सागर को उनके चंगुल से छुड़ाया। लेकिन जाते-जाते हर्ष ने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस में शिकायत करने पर भी दी धमकी

घटना के बाद पूजा सक्सेना ने अपने पति के साथ प्रेम नगर थाने में तहरीर दी। लेकिन पूजा का कहना है कि आरोपी हर्ष शुक्ला पुलिस से बिल्कुल भी नहीं डर रहा।

पूजा का आरोप है कि जब हम थाने गए तो हर्ष बोला कि हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मेरे पिता रिटायर्ड सीओ हैं, पूरे पुलिस विभाग में हमारा दबदबा है। उल्टा तुम्हारे ऊपर ही फर्जी केस करवा दूंगा।

पूजा का आरोप है कि हर्ष शुक्ला अक्सर उनके मोहल्ले में झगड़ा करता है और लोगों को डराता-धमकाता है। उसे पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। यह भी आरोप लगाया कि हर्ष और अंजू अग्निहोत्री नाम की एक महिला किसी दिन उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं।

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

पूजा ने अपने पति के साथ सीधे एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रेमनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।

इसके बाद प्रेम नगर थाने में हर्ष शुक्ला, अंजू अग्निहोत्री और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

इलाके के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती तो हर्ष शुक्ला किसी दिन और बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार पुलिस रिटायर्ड सीओ के बेटे के रसूख में न आकर सख्ती से कानून का पालन कराएगी।

वहीं पूरे मामले में बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों पर हाईकोर्ट की निगरानी जारी, डीन ने सौंपे शपथपत्र, 18 अगस्त तक मांगी नई रिपोर्ट
नेशनल हेराल्ड मामला : राहुल गांधी से फिर पूछताछ कर सकती है ED , राहुल ने पहले ही जताई थी आशंका
Durg Land Fraud : 305 हेक्टेयर जमीन घोटाला: दुर्ग में दो पटवारी सस्पेंड, 18 का तबादला
Kishtwar Terrorist Encounter : किश्तवाड़ के जंगलों में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, एक जवान घायल, दो से तीन आतंकी छिपे
दहला देने वाली वारदात: पिता ने तीन गोली मारकर की टेनिस खिलाड़ी बेटी की हत्या, ‘रील’ बनाने को लेकर विवाद!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Attack
Red Fort Attack : लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा दावा, AQIS को बताया साजिश के पीछे

Red Fort Attack : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट…

धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में 5 दोषियों को उम्रकैद, फैसला सुनते ही भड़के परिजन; कोर्ट के बाहर जूते-चप्पल और पत्थर फेंके

धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने…

बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरकर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

बस्तर: तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन सुकमा और…

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?