CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ब्लैकलिस्ट किए जाएंगे ये किसान, जानिए महाराष्ट्र सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

ब्लैकलिस्ट किए जाएंगे ये किसान, जानिए महाराष्ट्र सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

महाराष्ट्र सरकार ने फसल बीमा के तहत होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए एक अहम फैसला लिया है. सरकार उन सभी किसानों को काली सूची में डालने जा रही है, जो फसल बीमा के लिए फर्जी दावे प्रस्तुत करते हैं. राज्य कृषि विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह कार्रवाई पहले केवल बिचौलियों और सेवा प्रदाताओं तक ही सीमित होती थी, लेकिन अब इसके दायरे में फसल बीमा को लेकर फर्जी दावे प्रस्तुत करने वाले किसान भी आ गए हैं.

अधिकारी ने कहा कि फसल बीमा कार्यक्रम के तहत कई फर्जी आवेदन दिए जा रहे थे, जिसको मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया. उन्होंने बताया कि साल 2024 में 4000 से अधिक फर्जी फसल बीमा आवेदन दाखिल किए गए थे.

फर्जी दावों से बचने का उपाय

अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अब बिचौलिए और सेवा प्रदाताओं के अलावा उन किसानों को भी काली सूची में डालने का फैसला किया है, जो फसल बीमा का अनुचित लाभ पाने के लिए फर्जी दावे प्रस्तुत करते पाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह किसानों को इस तरह की गलत हरकतों से बचाने के लिए एक निवारक उपाय है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार, किसान अधिक या कम बारिश, कीटों के संक्रमण या प्राकृतिक घटनाओं के कारण बुवाई में चुनौतियों जैसे कारणों से हुए नुकसान के लिए बीमा दावा दायर कर सकते हैं. अधिकारी ने बताया कि एक बार काली सूची में डाले जाने के बाद किसान कम से कम कुछ वर्षों तक फसल बीमा के लिए दावा दायर नहीं कर पाएंगे.

कई सीएसी के खिलाफ की कार्रवाई

सरकार का कहना है कि साल 2024 में खरीफ सीजन के लिए लगभग 4000 से अधिक फर्जी फसल बीमा आवेदन दाखिल किए गए हैं. जिसके बाद सरकार ने राज्य भर के कई कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. अधिकारी ने बताया कि बीड, नांदेड़, परभणी, पुणे, लातूर और जालना जैसे जिलों में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं. उन्होंने कहा कि पहले, बिचौलियों और सीएससी संचालकों पर ध्यान केंद्रित किया जाता था, लेकिन अब उन किसानों को भी ब्लैकलिस्टिंग किया जाएगा जो फसल बीमा के लिए झूठे दावे करते हैं.

किसान स्वयं करे प्रीमियम का भुगतान

राज्य कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहले सरकार ‘एक रुपया’ योजना चलाती थी. इस योजना के तहत राज्य और केंद्र सरकार प्रीमियम की करीब पूरी लागत उठाती थीं. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार ने कुल 9,600 करोड़ रुपये का प्रीमियम भुगतान किया था. लेकिन इस साल से, किसानों को अपने प्रीमियम का भुगतान स्वयं करना होगा. यह बदलाव योजना में भाग लेने वालों की संख्या में कमी ला सकता हैं. हालांकि, सरकार ने कहा है कि वह शोषण के खिलाफ सुरक्षा उपाय करते हुए असली दावेदारों की रक्षा करने के लिए और उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. लेकिन साथ में यह भी ध्यान रखा जाएगा कि कोई इसका गलत फायदा न उठाए.

14वीं मंजिल से कूदने वाली छात्रा के केस में चौंकाने वाला खुलासा 🛑 आईपैड ने खोले राज….❗किसने दिया ऐसा Task
S4 Nuclear Submarine Sea Trials: समुद्र में उतरी भारत की अदृश्य ताकत, नौसेना को मिलेगा रणनीतिक बढ़त
यूट्यूबर बीवी ने दुपट्टे से गला घोंट पति की कर दी हत्या, प्रेमी के साथ ठिकाने लगाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा…?
भारत के खिलाफ साइबर जंग की नई चाल, ‘Roar of Sindoor’ रिपोर्ट में खुलासा
नेशनल हेराल्ड मामला : राहुल गांधी से फिर पूछताछ कर सकती है ED , राहुल ने पहले ही जताई थी आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?