CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टॉफी देकर 6 साल के बच्चे का अपहरण, निःसंतान दंपत्ति को बेचने की फिराक में थे मां-बेटे

टॉफी देकर 6 साल के बच्चे का अपहरण, निःसंतान दंपत्ति को बेचने की फिराक में थे मां-बेटे

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। छह साल के बच्चे का अपहरण करने के मामले में एक मां-बेटे को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। घटना दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 40 इलाके से पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

वे दोनों इस बच्चे को किसी अमीर निःसंतान दंपती को बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब 23 जून को सेक्टर 40 थाने में एक व्यक्ति ने बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू कर दी। सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गुरुग्राम पुलिस की मानव तस्करी विरोधी शाखा की एक टीम ने आखिरकार 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के आगरा की माधव विहार कॉलोनी निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को छुड़ा लिया।

शिवम को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी मां मनोज की भूमिका का खुलासा किया, जिसने बच्चे को आगरा स्थित अपने घर में रखा था।

इसके बाद मनोज को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गुरुग्राम के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘शिवम ने स्वीकार किया कि उसने टॉफी का लालच देकर लड़के को बहलाया और उसका अपहरण कर लिया. वह बच्चे को आगरा ले गया, जहां उसकी मां मनोज ने लड़के को अपने घर में रखा।

दोनों एक निःसंतान दंपत्ति की तलाश कर रहे थे। जो बच्चे के बदले उन्हें अच्छी रकम दे सके। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’
Forex Trading Fraud Durg: शिर्डी ट्रस्ट खाते तक पहुंची 48 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने तीसरा आरोपी दबोचा
बिलासपुर में PM मोदी: ‘छत्तीसगढ़ की रामभक्ति अद्भुत’, 33,799 करोड़ के प्रोजेक्ट में गरीबों के घर, स्कूल, सड़क और बिजली शामिल…
GST Raid : 25 ठिकानों पर एक साथ छापा, 10 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा
वायरल : नाइट ड्रेस में सड़क पर तेजस्वी यादव का डांस
Law स्टूडेंट युवती ने 8th फ्लोर से छलांग लगा कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात, पुलिस छानबीन जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Central Jail
Jagdalpur Central Jail : फरार आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार

Jagdalpur Central Jail : आरोपी को जगदलपुर लाकर…

Raipur FIFA Fan Fest
Raipur FIFA Fan Fest : फीफा फाइनल 2026 का रोमांच !

Raipur FIFA Fan Fest :

Pakistan Reaction On CJP
Pakistan Reaction On CJP : विरोध प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान तक, विशेषज्ञ बोले- स्थानीय मुद्दों पर दें ध्यान

Pakistan Reaction On CJP : पाकिस्तान के मीडिया…

Rahul Gandhi Live
Rahul Gandhi Live : ’10 साल में 152 पेपर लीक’, शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Live : राहुल गांधी नई दिल्ली…

Bigg Boss New Season
Bigg Boss New Season : इंतजार खत्म! नए सीजन की आधिकारिक घोषणा

Bigg Boss New Season : खबर है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?