CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झारखंड ACB ने छत्तीसगढ़ के दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 गिरफ्तारियां

झारखंड ACB ने छत्तीसगढ़ के दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 गिरफ्तारियां

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

छत्तीसगढ़ में सिंघानिया के करीबी अब भी कर रहे जिला कोआर्डिनेट, BIS में संदिग्धों की भूमिका पर उठने लगे हैं सवाल

रायपुर में कल हुई छापेमारी ने बता दिया कि पुराने ढर्रे पर गणित करने वाले दागी अब भी सिस्टम में कर रहे हैं “खेला”

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाला की तर्ज पर ही झारखंड में भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है।

Contents
  • छत्तीसगढ़ में सिंघानिया के करीबी अब भी कर रहे जिला कोआर्डिनेट, BIS में संदिग्धों की भूमिका पर उठने लगे हैं सवाल
  • रायपुर में कल हुई छापेमारी ने बता दिया कि पुराने ढर्रे पर गणित करने वाले दागी अब भी सिस्टम में कर रहे हैं “खेला”
  • प्लेसमेंट एजेंसियों और नीति में गड़बड़ी की भूमिका
  • जांच का दायरा बढ़ा, कई फरार आरोपी ACB के रडार पर
  • प्लेसमेंट कंपनी बदली मगर दागी अब भी कर रहे जिला कार्डिनेट
  • रायपुर की लालपुर दुकान से 300 पेटी नकली शराब पकड़ी, ठेका कंपनी और अधिकारियों की मिलीभगत..
  • फर्जी नाम से नौकरी, रोज़ाना लाखों का खेल
  • नकली होलोग्राम लगाकर बेची जा रही थी शराब
  • जांच के घेरे में अफसर और कंपनियां

इसी क्रम में झारखंड ACB ने छत्तीसगढ़ की शराब आपूर्ति कंपनी श्री ओम साईं बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों – अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को रांची बुलाए गए दोनों कारोबारियों से घंटों पूछताछ के बाद देर शाम एसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आज यानि मंगलवार को दोनों को रांची स्थित ACB की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

इन गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस घोटाले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में झारखंड उत्पाद विभाग के कई पूर्व अधिकारी और निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जिनमें पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, पूर्व महाप्रबंधक (वित्त) सुधीर कुमार दास, अभियंता सुधीर कुमार, मार्थ प्लेसमेंट एजेंसी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश, प्रिज्म होलोग्राफी के निदेशक विधु गुप्ता और छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया शामिल हैं।

प्लेसमेंट एजेंसियों और नीति में गड़बड़ी की भूमिका

झारखंड में वर्ष 2022 में लागू नई शराब नीति के तहत प्लेसमेंट एजेंसियों की संलिप्तता भी ACB के रडार पर है। जांच में यह बात सामने आई है कि कई एजेंसियों को फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर काम सौंपा गया था, जिससे सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान पहुंचा। वहीं, छत्तीसगढ़ की शराब आपूर्ति प्रणाली को झारखंड में बिना पर्याप्त निगरानी के अपनाया गया, जिससे घोटाले को बढ़ावा मिला। प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी द्वारा होलोग्राम आपूर्ति में भी अनियमितताएं पाई गई हैं, जहां लगभग ₹68 करोड़ की आपूर्ति 35 पैसे प्रति होलोग्राम के दर से की गई।

जांच का दायरा बढ़ा, कई फरार आरोपी ACB के रडार पर

सूत्रों के अनुसार अब तक ACB ने सात से आठ और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करवा लिया है। इनमें से कुछ आरोपी फरार हैं और ACB उनकी तलाश में सक्रिय है।

एकमात्र राहत नेक्सीजन ऑटोमोबाइल्स के संचालक विनय कुमार सिंह को मिली है, जिन्हें अग्रिम जमानत प्रदान की गई है। यह बताया जा रहा है कि वे निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी माने जाते हैं।

प्लेसमेंट कंपनी बदली मगर दागी अब भी कर रहे जिला कार्डिनेट

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला उजागर होते ही तत्काल दागी कंपनियों को किनारे कर दूसरी कंपनी को काम दें दिया गया लेकिन सिद्धार्थ सिंघानिया सहित जांच के दायरे में आए लोगों के करीबी अब भी कंपनी बदल छत्तीसगढ़ के जिलों को‌ कार्डिनेट कर रहे हैं।

कल ही रायपुर में बड़ी छापेमारी के बाद जो खुलासा हुआ है वह स्पष्ट करता है कि अन्य जिलों को कोआर्डिनेट कर रहे जिम्मेदारों‌ का बैकग्राउंड और भूमिका टटोल ली जाए।

क्योंकि अब तक ये लोग काम पुराने ढर्रों पर ही कर रहे हैं और जिन्हें जांच परख की जवाबदेही मिली है वो जाने‌ क्यों आंखें बंद किए बैठे हैं जबकि सर्वविदित है कि शराब घोटाला में थोक और खुदरा शराब कारोबार से लेकर होलोग्राम आपूर्ति और सुरक्षा एजेंसियों तक की भूमिका संदिग्ध रही है और इसकी जांच भी जारी है।

रायपुर की लालपुर दुकान से 300 पेटी नकली शराब पकड़ी, ठेका कंपनी और अधिकारियों की मिलीभगत..

राजधानी रायपुर में सरकारी शराब दुकानों में नकली और मिलावटी शराब बेचने का गोरखधंधा कल फिर सामने आया है। आबकारी विभाग की कार्रवाई में लालपुर स्थित सरकारी शराब दुकान से 300 पेटी मिलावटी और बिना होलोग्राम वाली शराब बरामद की गई।

मामले में फरार चल रहा सुपरवाइजर चेनदास बंजारे उर्फ़ शेखर बंजारे भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में आरोपी ने कई सनसनीखेज़ खुलासे किए हैं, जिससे ठेका कंपनी और विभागीय अफसरों की मिलीभगत उजागर हो गई है।

फर्जी नाम से नौकरी, रोज़ाना लाखों का खेल

पूछताछ में शेखर ने बताया कि ठेका कंपनी BIS के एरिया मैनेजर और पदाधिकारी राजा सारथी, अभिषेक शर्मा और प्रदीप गुप्ता ने उसे फर्जी नाम से नौकरी पर रखा था। उसने खुलासा किया कि स्थानीय निलंबित ADEO राजेंद्र नाथ तिवारी भी इस गोरखधंधे में शामिल थे और रोज़ाना दुकान से 50 हजार रुपये की अवैध वसूली करते थे।

नकली होलोग्राम लगाकर बेची जा रही थी शराब

सिलतरा डिपो से आने वाले नॉन-स्कैन माल पर नकली होलोग्राम लगाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा। इस पूरे खेल में ठेका कंपनी BIS, ट्रांसपोर्ट ठेका कंपनी और स्थानीय ADEO की सांठगांठ पाई गई ।

आबकारी विभाग के अफसरों के सामने दिए बयान में शेखर ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। शेखर के खिलाफ आबकारी विभाग में मिलावटी शराब बेचने और पुलिस में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। राज्य में यह अब तक का दूसरा बड़ा शराब घोटाला माना जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद ठेका कंपनी BIS की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध हो गई है।

जांच के घेरे में अफसर और कंपनियां

मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी विभाग ने ठेका कंपनी, ट्रांसपोर्ट एजेंसी और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कई और नामों का खुलासा हो सकता है।
Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary: मां दंतेश्वरी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, कलश यात्रा से शुरू होगा धार्मिक उत्सव
Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
रायगढ़ में दूसरे राज्यों से आए 50 लोग थाने लाए गए: पुलिस कर रही वेरिफिकेशन, ज्यादातर पश्चिम बंगाल से
Ahmedabad TRB Recruitment 2026: अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस में ट्रैफिक ब्रिगेड के 526 पदों पर बंपर भर्ती, 9वीं पास के लिए सुनहरा मौका
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Special Session Of Parliament : महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर दांव, इसी महीने विशेष सत्र बुलाने की तैयारी
Special Session Of Parliament : महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर दांव, इसी महीने विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

केंद्र सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े…

Smriti Irani Chhattisgarh Visit : 25 अक्टूबर को रायपुर आएंगी भाजपा की नई प्रभारी, दो दिन संगठन की लेंगी क्लास
Smriti Irani Chhattisgarh Visit : 25 अक्टूबर को रायपुर आएंगी भाजपा की नई प्रभारी, दो दिन संगठन की लेंगी क्लास

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी…

Ahivara Attack
Ahivara Attack : काम पर जा रहे युवक पर लोहे के कड़े से हमला, नंदिनी पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

दुर्ग जिले के अहिवारा में सुबह काम पर…

Khasadih Land
Khasadih Land : खासाडीह में सरकारी जमीन पर कन्वेयर बेल्ट निर्माण का मामला, जांच की मांग से उठे सवाल

दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र के ग्राम खासाडीह…

Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा
Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा

छत्तीसगढ़ में किसानों की खुशहाली और समृद्धि (Nuakhai…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?