CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मुझे नोबेल मिलना चाहिए’ अरविंद केजरीवाल ने फिर जताई इच्छा, बोले- प्रशासन के लिए हो सम्मान

‘मुझे नोबेल मिलना चाहिए’ अरविंद केजरीवाल ने फिर जताई इच्छा, बोले- प्रशासन के लिए हो सम्मान

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर नोबेल प्राइज की अपनी इच्छा जाहिर की है।

Contents
  • दो साल पहले भी केजरीवाल ने जताई थी नोबेल की इच्छा
  • क्या शासन-प्रशासन के लिए भी मिलता है नोबेल प्राइज?

उनका कहना है कि उन्होंने दिल्ली में एलजी के रहते हुए इतना सारा काम कर दिया है कि उन्हें भी एक नोबेल प्राइज मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “जितने दिन हमारी सरकार (दिल्ली) में रही, हमें काम करने नहीं दिया गया, फिर भी हमने काम करके दिखाया. मुझे लगता है कि मुझे शासन और प्रशासन के लिए नोबेल प्राइज मिलना चाहिए…”

अरविंद केजरीवाल ने यह बात पंजाब के मोहाली में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान कही। इस कार्यक्रम में पंजाब सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब नोबेल पीस प्राइज को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खींचतान कर रहे हैं। पाकिस्तान सरकार और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें इसके लिए नॉमिनेट भी कर चुके हैं।

नोबेल प्राइज को लेकर AAP नेता केजरीवाल के लिए कोई नॉमिनेशन फिलहाल नहीं किया गया है। फिर भी उनका कहना है, “एलजी के रहते हमने दिल्ली में इतने सारे काम कर दिए। इतनी मुश्किलों के अंदर जानकर ताज्जुब होगा कि हमने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बनवाए।

पांच मोहल्ला क्लीनिक बीजेपी के नगर निगम ने बुल्डोजर भेजकर तोड़ दिए। जिस तरह से इन्होंने हमें परेशान किया…”केजरीवाल ने कहा, “पिछले साल जून में, जब तापमान 50 डिग्री सेल्सियस था, एक मिनट भी बिजली नहीं कटी थी, लेकिन अब बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने (बीजेपी) दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। वे राजनीति कर रहे हैं, और उन्हें बस पैसा कमाना है। मुझे शासन और प्रशासन के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए क्योंकि मेरी AAP सरकार ने एलजी की रुकावटों के बावजूद राजधानी में इतना काम किया है।”

दो साल पहले भी केजरीवाल ने जताई थी नोबेल की इच्छा

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने नोबेल प्राइज की अपनी इच्छा पहली बार जाहिर नहीं की है।

इससे पहले भी कह चुके हैं कि वह नोबेल प्राइज के हकदार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन्होंने कहा था कि ‘एलजी दिल्ली सरकार के कामों में अड़ंगा लगाते हैं और बावजूद इसके इतने सारे काम कर दिए हैं कि मुझे नोबेल प्राइज मिलना चाहिए।

क्या शासन-प्रशासन के लिए भी मिलता है नोबेल प्राइज?

नोबेल प्राइज की शुरुआत 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की याद में की गई थी। अब तक यह प्राइज अलग-अलग कैटगरी में 627 बार 1012 लोगों और संगठनों को दिया गया है।

कुछ को एक से ज्यादा बार नोबेल प्राइज मिलने के साथ कुल 976 लोगों और 28 संगठनों को नोबेल प्राइज मिले हैं। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मेडिसिन, लिट्रेचर, पीस और इकोनॉमिक साइंस जैसे छह कैटगरी में नोबेल दिए जाते हैं।

मसलन, अरविंद केजरीवाल जिस कैटगरी के लिए अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं उस कैटगरी में नोबेल प्राइज अब तक किसी को नहीं दिया गया है।
कोरबा में बाढ़ में फंसे 17 लोगों को सुरक्षित निकाला:इनमें बच्चे,महिलाएं,बुजुर्ग शामिल, खेती काम से गए थे; रायपुर-दुर्ग समेत मध्य छत्तीसगढ़ में रेड-अलर्ट
Open Market Share Buyback : 1 अगस्त से फिर शुरू होगा ओपन मार्केट शेयर बायबैक, सेबी ने बदले नियम
मरीजों को बेवकूफ बना 20 साल तक करता रहा सर्जरी, एक गलती से खुला 9th पास डॉक्टर का “राज”
‘सॉरी मम्मी-पापा, अपना ध्यान रखना…’, भोपाल में फांसी पर लटका मिला एमबीबीएस छात्रा का शव…
दिल्ली के मरीजों की टेंशन खत्म, फाइव स्टार हॉस्पिटल्स में होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Takhatpur Chowpatty
Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर : विक्की कश्यप सीजी भास्कर, 18 जुलाई।…

Temple Donation
Temple Donation :  राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल, बोली, आखिर किससे मांगा जाएगा हिसाब

गरियाबंद में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के…

Essay Competition
Essay Competition :  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बच्चों ने दिखाई ऐसी प्रतिभा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया

गरियाबंद में शनिवार को स्कूलों का माहौल कुछ…

Bilaspur waterlogging
Bilaspur waterlogging : बारिश बनी आफत, 150 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

Bilaspur waterlogging

Mule account racket busted
Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Mule account racket busted

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?