CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चुनाव से पहले बिहार में गोलीकांड से खौफ, एक ही दिन में दो हत्याएं, पटना और सीतामढ़ी में चलीं गोलियां

चुनाव से पहले बिहार में गोलीकांड से खौफ, एक ही दिन में दो हत्याएं, पटना और सीतामढ़ी में चलीं गोलियां

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

बिहार में चुनाव से पहले एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं से खौफ का माहौल है. सीतामढ़ी जिले के सबसे व्यस्त मेहसौल चौक पर शनिवार को व्यवसायी पुटू खान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. 

सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

गंभीर रूप से घायल पुटू खान को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है. 

पुटू खान की हत्या के विरोध में परिजनों ने शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया और पोस्टमार्टम नहीं होने देने की जिद पर अड़ गए. गुस्साए लोगों ने मीडियाकर्मियों को विजुअल बनाने से भी रोका. आशंका जताई जा रही है कि हत्या का संबंध जमीन से जुड़े कारोबार से हो सकता है.

पटना में स्वास्थ्य अधिकारी की हत्या
 
वहीं दूसरी ओर, पटना जिले के पिपरा इलाके के शेखपुरा गांव में शनिवार शाम 50 वर्षीय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें उस वक्त गोली मारी गई जब वह अपने खेत में काम कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने खेत की ओर से गोली चलने की आवाज सुनी. मौके पर पहुंचने पर सुरेंद्र कुमार खून से लथपथ पड़े मिले. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे सुरेंद्र कुमार
 
एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि सुरेंद्र कुमार न केवल स्वास्थ्य विभाग से जुड़े थे, बल्कि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनकी हत्या से गांव में तनाव का माहौल है और राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। पुलिस ने मौके से कुछ सुराग जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. एक ही दिन में दो हत्याओं ने एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. आम जनता में दहशत है और प्रशासन पर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ रहा है.

पाकिस्तान के बाद अब चीनी प्रोपेगेंडा पर पाबंदी, ग्लोबल टाइम, Xinhua का एक्स अकाउंट ब्लॉक
हिंदी को लेकर सरकारी आदेश रद्द किए जाने पर बोले आदित्य ठाकरे, ‘दबाव ने सत्ता पर…’
Good News : देश को जल्द मिल सकती है पहली Vande Bharat मेट्रो ट्रेन, तैयारियां अंतिम चरण में, पटरियों पर फर्राटा भरते हो सकती है इस शहर से लॉन्चिंग
बुलडोजर एक्शन के बीच किताबें बचाने वाली अनन्या को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित, जानें क्या दिया?
स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले युवक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, दोनों ने साथ में खाया था जहर, प्रेमिका की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा रजत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fraud
Job Fraud : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2 लाख ठगे, पैसा वापस मांगते ही खुली पोल, पति-पत्नी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में एक बेरोजगार…

गुरुग्राम जाने के लिए ट्रेन की जगह फ्लाइट ली, पीड़ित से टिकट का खर्च वसूला; TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

बिलासपुर। कोरबा जिले के कटघोरा थाने से जुड़े…

Road Safety
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग पर जल्द सुधरेगी सड़क, केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब…

Durg Police Action
Durg Police Action : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और शराब जब्त

Durg Police Action : मुखबिर से मिली सूचनाओं…

सिजेरियन डिलीवरी के दौरान लोक गायिका ने गाए भरथरी गीत, अस्पताल में चीख-पुकार की जगह बना खुशनुमा माहौल

बालोद के एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?