CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्लब जाओ या मंदिर, लोग बुराई ही करेंगे’, काजोल ने अपने बच्चों को दिए ट्रोलिंग से निपटने के टिप्स

क्लब जाओ या मंदिर, लोग बुराई ही करेंगे’, काजोल ने अपने बच्चों को दिए ट्रोलिंग से निपटने के टिप्स

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जुलाई |

काजोल और उनके पति अजय देवगन कई सालों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और इन सालों में उन्होंने खुद को ट्रोल करने वाले या फिर उन पर हेट कमेंट करने वालों से निपटना सीख लिया है लेकिन बाकी माता-पिता की तरह वो भी अपने बच्चों पर की जाने वाली टिप्पणी या आलोचना को लेकर संवेदनशील हैं और उन्हें इस पर दुख होता है.

काजोल ने कहा, ‘मैंने बच्चों को दी ये सलाह’
कर्ली टेल्स के साथ ‘संडे ब्रंच’ के एक एपिसोड के दौरान जब होस्ट कामिया जानी ने काजोल से पूछा कि क्या वो अपने बच्चों पर किए गए कमेंट्स पर अपना आपा खो बैठती हैं तो काजोल ने कहा, ‘बेशक आपको गुस्सा आता है. आप परेशान होते हैं. लेकिन जैसा कि मैंने न्यासा (काजोल की बेटी) से भी कहा था कि आपको पता होना चाहिए कि आप क्या कर रही हैं. आपको यह समझना होगा कि आप जो भी करें लोग आपके बारे में बात करेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘चाहें आप सही करें या गलत. आप मंदिर जाएं या क्लब लोग आपकी बुराई करेंगे ही. आप इसे इतनी गंभीरता से नहीं ले सकते कि आप इसके बारे में चिंता करें या पागल हो जाएं’

आलोचना को अवसर में बदलें

हालांकि ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आलोचना को नजरअंदाज करना और ऐसी स्थितियों में शांत रह पाना इतना आसान है. आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट के Mpower की साइकोलॉजिस्ट रीमा भांडेकर ने अंग्रेजी वेबसाइट ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि अपनी या अपनों की आलोचना सुनना दुखी और आहत करने वाला हो सकता है और ऐसी चीजें हमारे दिमाग में कई दिनों तक रह सकती हैं.

वो कहती हैं, ‘कभी-कभी, आलोचना गलत, दिल दुखाने वाली या असभ्य भी लग सकती है. लेकिन ग्रोथ माइंडसेट अपनाते हुए हम दूसरों के विचारों को शिष्टता और अच्छी भावना के साथ स्वीकार कर सकते हैं और समय के साथ खुद को फिर से गढ़ने के लिए उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं.’

क्या होता है ग्रोथ माइंडसेट
रीमा कहती हैं, ‘जब कोई किसी की क्षमताओं के बारे में पब्लिकी बड़ी से बड़ी आलोचना करता है तो चुप रहने या उसका विरोध करने के बजाय ग्रोथ माइंडसेट वाले लोग इसे आंकड़ों की तरह ग्रहण करते हैं और शांति से जहां जरूरी हो, वहां सुधार करने का निर्णय लेते हैं. ग्रोथ माइंडसेट बीच में ही पटकथा को फिर से लिखने जैसा है जिसमें कहानी को और गहराई के साथ एक नई दिशा में ले जाया जाता है. यह दबाव में टूट जाने और एक अप्रिय अनुभव से उबरकर उभरने के बीच के अंतर जैसा है.’

नैरेटिव बदलें
जब आपको आलोचना मिले तो पहले इसे किसी तीसरे व्यक्ति के नजरिए से देखने की कोशिश करें और सोचें कि एक सफल और शांत व्यक्ति इस आलोचना को कैसे लेगा? फिर आलोचना के उपयोगी और व्यावहारिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करें. आप व्यक्ति के लहजे और उसकी बात में छिपे संदेश को अलग करने की कोशिश करें. इससे आप उस आलोचना को भी अपने फायदे के लिए भुना पाएंगे.

अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें
ऐसे शब्द सुनना जो आपको नकारात्मक दिखा रहे हैं, उन पर गुस्सा, शर्म, निराशा या खुद को बेकार समझने जैसी प्रतिक्रियाएं पैदा होना सामान्य है. ऐसे समय में प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा रुकना बहुत जरूरी है. कुछ गहरी सांसें लेना, अपने आसपास के किसी बुद्धिमान व्यक्ति से बात करना, या थोड़ी देर टहलने जैसी चीजें करने से आलोचना पर ज्यादा सोचने से बचने में आपकी मदद कर सकता है.

अस्वीकृति का जवाब कृतज्ञता और विनम्रता से दें. अगर आप उस व्यक्ति को उसकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दे सकते हैं तो यह संकेत जाएगा कि आप सीखने के लिए तैयार हैं.

खुद पर काम करें
आलोचनाओं को दूसरों के सामने खुद को साबित करने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करें. नकारात्मकता को अपने बड़े सपनों के रास्ते में आने ना दें. अगर आपको उम्मीदों पर खरा न उतरने के लिए डांटा जाता है तो विशेषज्ञों से बात करें कि आप समय के साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं.

रीमा के अनुसार, आलोचना से जुड़ी भावनाओं से निपटने के लिए दूसरों से एक नया दृष्टिकोण प्राप्त करना हमेशा मददगार होता है. यह समझें कि हर कोई आपके बारे में अपनी राय रख सकता है चाहे आपको वो पसंद हो या न हो. इसलिए खुद का आकलन करना ना शुरू करें.

कानपुर बिकरू कांड: ‘लाइफ सेविंग फंड’ और ‘मेडिकल रीइंबर्समेंट’ के दोहरे लाभ पर गिरी गाज, पुलिसकर्मियों से होगी वसूली
आज छत्तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री निवास का घेरेंगे युवा कांग्रेस (CG Youth Congress Protest) कार्यकर्ता, एक हजार जवान सुरक्षा में तैनात
Personal Loan Interest Rate India : ₹10 लाख का पर्सनल लोन किस बैंक से पड़ेगा सस्ता? SBI, BoB और BoM की EMI का पूरा हिसाब समझिए
प्यार के चक्कर में चोरी, बाइक खरीदने के लिए उठा लिया ₹2 लाख का सामान
शराब घोटाले में लखमा गिरफ्तार : जमानत सुनवाई से पहले कार्रवाई, कवासी बोले- सरकार दबाने की कोशिश कर रही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?