CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Stone Quarry Blasting : दुर्ग के तीन गांवों में पत्थर खदानों का कहर! ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, धूल से सांस लेना मुश्किल

Durg Stone Quarry Blasting : दुर्ग के तीन गांवों में पत्थर खदानों का कहर! ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें, धूल से सांस लेना मुश्किल

By Newsdesk Admin
01/11/2026
Share
दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र के महका कला, चुनकट्टा और मुड़पार गांवों में संचालित पत्थर खदानों (Durg Stone Quarry Blasting) से ग्रामीणों की
दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र के महका कला, चुनकट्टा और मुड़पार गांवों में संचालित पत्थर खदानों (Durg Stone Quarry Blasting) से ग्रामीणों की

सीजी भास्कर, दुर्ग 1 नवंबर।  दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र के महका कला, चुनकट्टा और मुड़पार गांवों में संचालित पत्थर खदानों (Durg Stone Quarry Blasting) से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खदानों में होने वाली ब्लास्टिंग से भूकंप जैसे झटके महसूस होते हैं। विस्फोट के बाद करीब 15 मिनट तक घरों में कंपन बना रहता है। इससे कच्चे और पक्के मकानों की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं। वहीं, खदानों से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें : Durg Medical College Road Construction : दुर्ग मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान, 11.43 करोड़ से बनेंगी 5.10 किमी की तीन सड़कें

धूल और कंपन से परेशानी

ग्रामीणों के मुताबिक, खदानों से निकलने वाली धूल (Durg Stone Quarry Blasting) पेड़-पौधों और खेतों में खड़ी फसलों पर जम रही है। लोगों का कहना है कि धूल के कारण दमा जैसी बीमारियों की शिकायत बढ़ रही है। भूजल स्तर घटने की समस्या भी सामने आई है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों के लिए घरों के बाहर बैठना तक मुश्किल हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fire Audit Rules : छत्तीसगढ़ में बदलेंगे फायर ऑडिट के नियम, हाई रिस्क इमारतों की जांच करेगा विभाग

 

चुनकट्टा में पत्थर गिरने का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि चुनकट्टा गांव चारों ओर से पत्थर खदानों से घिरा हुआ है। ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उछलकर आबादी तक पहुंचते हैं। कई बार घरों पर लगे टीन शेड भी टूट चुके हैं। विस्फोट से पहले खदानों के कर्मचारी सीटी बजाकर लोगों को घरों के भीतर रहने की चेतावनी देते हैं। कई बार रास्ते भी बंद कर दिए जाते हैं।

महका कला के ग्रामीण शिव ने बताया कि ब्लास्टिंग के दौरान उछलकर आया पत्थर संतोष के पैर पर गिर गया था, जिससे उसका पैर टूट गया। इसी तरह गांव की कुलेश्वरी के सिर पर पत्थर गिरने से वह घायल हो गई थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि खदानों से उड़ने वाली धूल फसलों और पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें : Prakash Raj Political Statements : प्रकाश राज को बेबाक राजनीतिक बयानों की चुकानी पड़ी कीमत, कई फिल्मों और विज्ञापनों से हुए बाहर

 

 

मकानों में दरारें, सड़कें जर्जर

चुनकट्टा के ग्रामीण सुनीत के अनुसार, लगातार ब्लास्टिंग से घरों में रखा सामान गिर जाता है और छतों को भी नुकसान पहुंचता है। ग्रामीण रामबिलास ने बताया कि दो साल पहले बनवाए गए उनके पक्के मकान की बाहरी दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। कच्चे मकानों की स्थिति और खराब है। धूल से बचने के लिए लोग घरों के बाहर ग्रीन नेट और प्लास्टिक की चादर लगाने को मजबूर हैं।

वहीं, पत्थर और गिट्टी के परिवहन में लगे भारी ट्रकों की आवाजाही से गांव की सड़कें जर्जर हो रही हैं। वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खदानों का विरोध करने पर कर्मचारियों की ओर से धमकियां दी जाती हैं। इस वजह से कई लोग खुलकर शिकायत करने से बचते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Tax Devolution : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़, विकास कार्यों और योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

 

 

कलेक्टर ने जांच का दिया भरोसा

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि महका कला, चुनकट्टा और मुड़पार गांवों में ब्लास्टिंग से नुकसान की शिकायत मिली है। खनिज और पर्यावरण विभाग से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  Raipur Cancer Surgery : दिल की प्रमुख धमनियों से चिपकी थी कैंसर की गांठ, डॉक्टरों ने 4 घंटे की जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान

Raipur Airport Traffic Relief : रायपुर एयरपोर्ट पर पिकअप-ड्रॉप जाम से मिलेगी राहत, तीन नई लेन का काम शुरू
Census 2027 India : जनगणना-2027 को लेकर सख्ती: कोरबा में 10 जून तक छुट्टियों पर रोक, प्रशासन अलर्ट मोड में
Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बीएसपी की बेशकीमती भूमि हुई कब्जा मुक्त, 150 लोगों टीम से भी कब्जेधारी की हुज्जत, नहीं रूका “बुलडोजर”
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़
Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर…

Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav Air Show) के अवसर…

Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार
Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार

गेवरा से पेंड्रारोड तक बन रहा ईस्ट-वेस्ट रेल…

Chhattisgarh Weather Update : अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Update : अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ रहेगा। मौसम…

Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार
Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार

गरियाबंद जिले में जमीन में छिपाकर रखे गए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?