CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की रकम अटकी, बैंक-दफ्तरों के चक्कर काट रहीं महिलाएं

Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की रकम अटकी, बैंक-दफ्तरों के चक्कर काट रहीं महिलाएं

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में आने वाली राशि पिछले कुछ महीनों से अटक गई है। कई हितग्राही महिलाओं को तीन से चार महीने से पैसा नहीं मिला है, वहीं कुछ के खाते में आधी राशि ही आ रही है। स्थिति यह है कि महिलाएं बैंक और महिला एवं बाल विकास विभाग के चक्कर लगाकर थक चुकी हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया जा रहा कि भुगतान क्यों रुका है।

बिलासपुर जिले की कई महिलाएं प्रतिदिन अपने दस्तावेज लेकर विभागीय कार्यालय पहुंच रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी समाधान नहीं मिल पा रहा है। कुछ हितग्राहियों ने बताया कि बैंक और विभाग दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। हितग्राही प्रमिला नवरंग और कुवर बाई ने कहा कि उन्हें तीन महीने से राशि नहीं मिली है। विभाग और बैंक दोनों जगह जाने के बाद भी कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही।

मदद की योजना बनी सिरदर्द

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की मंशा से शुरू की गई महतारी वंदन योजना अब उनके लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। तकनीकी खामियां और विभागीय लापरवाही की वजह से हितग्राही महिलाएं बार-बार दस्तावेज लेकर दौड़ने को मजबूर हैं। ज़रूरत है कि अधिकारी स्वयं गांव जाकर समस्याओं को हल करें।

सुरेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि “आधार कार्ड को हर 5 से 10 साल में अपडेट कराना जरूरी होता है। बहुत-सी महिलाओं के आधार अपडेट नहीं हैं, जिसके कारण DBT बंद हो गई है। ऐसे मामलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं के आधार अपडेट करवा रही हैं और बैंक जाकर डीबीटी लिंक भी करवा रही हैं। सुधार के बाद लंबित राशि खातों में भेजी जाएगी।”

Kanpur HBTU Students Punishment: मारपीट के बाद छात्रों को मिली अनोखी सजा, अब 15 दिन करनी होगी बागवानी
China Taiwan Conflict 2026 : ईरान युद्ध में उलझा अमेरिका, इधर चीन ने ताइवान में चला ‘विपक्ष’ वाला दांव
MuzaffarNagar News: मुजफ्फरनगर महापंचायत में मेरठ से आ रहे किसान, बोले- धरती लाल कर देंगे
Youngest Organ Donor Kerala: दस महीने की बच्ची का फैसला, पांच जिंदगियों को नई सुबह
BJP Morcha Appointments : अल्पसंख्यक, SC और युवा मोर्चा में नई टीम, संगठन को मिली ताज़ा धार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?