CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हर घंटे 15 बार उल्टी…डॉक्टरों ने सालों तक किया गलत इलाज, बीमारी जानकर हो जाएंगे हैरान

हर घंटे 15 बार उल्टी…डॉक्टरों ने सालों तक किया गलत इलाज, बीमारी जानकर हो जाएंगे हैरान

By Newsdesk Admin
28/06/2025
Share

वैसे तो किसी भी बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए. लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जो देखने में तो नार्मल लगती हैं, लेकिन उनके परिणाम बहुत गंभीर होते हैं. इसी तरह की एक बीमारी सीवीएस यानी साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम है. यह बीमारी महिलाओं और माइग्रेन से ग्रसित लोगों में होने की संभावना अधिक होती है. दुनियाभर में केवल 2% लोगों को ही यह बीमारी होती है.

अमेरिका में रहने वाली शारिसे जीरूनियन नाम की एक महिला इस बीमारी से जूझ रही है. उन्होंने बताया कि इस बीमारी में एक घंटे में 15 से अधिक बार उल्टियां होती हैं. डॉक्टरों को लगा कि यह उल्टियां मानसिक तनाव या माइग्रेन की वजह से हो रही है. कई डॉक्टरों ने तो मुझे डिप्रेशन और एंजाइटी का भी मरीज मान लिया.

हर घंटे होती 15 से 20 बार उल्टी
महिला ने बताया कि दुर्लभ बीमारी के साथ मैंने वर्षों संघर्ष किया है. उन्होंने कहा कि इस बीमारी में प्रति घंटे 15 बार तक उल्टी होती हैं. 29 वर्षीय शारिसे जीरूनियन को तनाव, चिंता या पीरियड से पहले के लक्षणों के कारण उल्टी और दौरों का अनुभव होने लगा. उन्होंने बताया कि शुरू में, डॉक्टरों ने उनकी इस बीमारी को माइग्रेन समझ कर गलत इलाज किया. इस इलाज से उसकी तबीयत और बिगड़ती गई. जिससे चलते उसे कई बार अस्पताल जाना पड़ा.

बीमारी की वजह से काम से भी निकाला गया
शारिसे ने बताया कि बार-बार उल्टी होने से मुझे अपने काम से हाथ धोना पड़ा. इतना ही नहीं वह भावनात्मक रूप से भी कमजोर हो गई थी और उनका वजन भी कम हो गया था. उन्होंने बताया कि इस बीच उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा. उन्होने कहा कि फिर दो साल के बाद यानी 2023 में मुझे अपनी असली बीमारी साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम (सीवीएस) के बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि यह एक दुर्लभ बीमारी है, जो दुनिया भर में केवल लगभग 2% लोगों को प्रभावित करती है. ये बीमारी खासकर महिलाओं और माइग्रेन की मरीजो को होने की संभावना अधिक होती है.

हालांकि शैरिस ने बताया कि उन्हें अब भी हर हफ्ते दौरे आते हैं, लेकिन मतली-रोधी और एंटीसाइकोटिक दवाओं के इस्तेमाल से उनके दौरे कम हो गए हैं. उन्होंने बताया कि गंभीर मामलों में वह केवल विटामिन युक्त पानी ही पी सकती है. वह अपनी उल्टी और दौरे से बचने के लिए सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचती है.

फिल्म को कर रही हैं निर्देशित
इतनी गंभीर बीमारी होने के बावजूद उन्होंने कभी अपने संघर्षों से हार नहीं मानी. शारिसे जीरूनियन ने नथिंग सॉलिड नाम की एक कॉमेडी फिल्म लिखी और उसे निर्देशित भी किया. इस फिल्म को वह वॉम-कॉम कहती हैं. शारिसे द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म इसी तरह की बीमारियों से ग्रसित लोगों को हिम्मत दिलाने पर आधारित है.

भारत के खिलाफ साइबर जंग की नई चाल, ‘Roar of Sindoor’ रिपोर्ट में खुलासा
KGMU Wrong IV Incident: नर्स की गलती से महिला मरीज के हाथ में गंभीर संक्रमण, हाथ कटने का खतरा
पटना में JEE अभ्यर्थी की आत्महत्या, गमछे से लटका मिला शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
एक महीने से फरार था रेपिस्ट, ट्रैफिक नियम तोड़ने में पकड़ाया; खुली पोल तो हैरान रह गई पुलिस
School Bomb Threat Indore : मेल से आया बम धमकी का खौफ, गोल्डन स्कूल बना पुलिस छावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में…

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का था साफ संदेश, आतंकियों को दुनिया में कहीं भी नहीं छोड़ेंगे: डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी…

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?