CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान पर सपा नेता अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘लड़ाई बंद होनी चाहिए थी, अगर डोनाल्ड ट्रंप…’

पाकिस्तान पर सपा नेता अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘लड़ाई बंद होनी चाहिए थी, अगर डोनाल्ड ट्रंप…’

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

Abu Azmi On Pakistan: भारत-पाकिस्तान में लंबे तनाव के बाद सीजफायर हो चुका है. सेना का कहना है कि एयर स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकी मारे गए. सेना ने पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी और हमलों की कोशिश का भी मुंहतोड़ जवाब दिया. इसकी देश में चौतरफा तारीफ हो रही है. इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने कहा कि हमारे देश में वो (पाकिस्तान) अगर कुछ गलत करेंगे तो हमारे फौजी घर में घुसकर मारेंगे.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, ”पूरे देश के लोग इसकी सराहना कर रहे हैं. पूरे देश के लोग खुश हैं. फौजियों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए.”

संसद सत्र बुलाए जाने पर क्या बोले अबू आजमी?

महाराष्ट्र में सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने संसद सत्र बुलाए जाने की मांग पर कहा, ”सरकार ज्यादा राजनीति करती है. प्रधानमंत्री सऊदी अरब के दौरे पर थे. उन्होंने दौरा रद्द किया और वो आए तो बिहार में प्रचार के लिए चले गए. वो कश्मीर जाते तो अच्छा होता. सभी विपक्षी दलों ने सरकार का साथ दिया और कहा कि कठोर कदम उठाइए. विपक्ष इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहता है. सत्ता में बैठे लोग राजनीति करते हैं. सत्ता में बैठे लोग श्रेय लेना चाहते हैं. संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए.”

डोनाल्ड ट्रंप पर क्या बोले अबू आजमी?

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से सीजफायर की सूचना दिए जाने पर अबू आजमी ने कहा, ”लड़ाई बंद होनी चाहिए थी, अगर उनके (डोनाल्ड ट्रंप) हस्तक्षेप से बंद हुई है तो अच्छी बात है. दोनों तरफ इंसान हैं. दोनों एक ही देश था. एक का भाई यहां है, एक भाई वहां है. एक की मां यहां है और बाप वहां चलेगा. आम जनता की लड़ाई नहीं है. पाकिस्तान के नेताओं और सेनाओं को भारत का विकास अच्छा नहीं लगता है. वो बार-बार विकास में बाधा डालने की कोशिश करते हैं.”

उन्होंने कहा, ”डोनाल्ड ट्रंप के कहने से ही दुनिया चलेगा तो वो कहें कि पाकिस्तान से कोई भी आतंकी भारत में हमला नहीं करेगा. ये भी करार होनी चाहिए. अमेरिका दुनिया को नचा रहा है. वो ताकतवर है. इसलिए राम मनोहर लोहिया कहते थे कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल का अगर महासंघ बन जाए तो अमेरिका की चौधराहट खत्म होगी.”

BCA स्टूडेंट की मौत के 6 साल बाद माता-पिता को मिलेगा साढ़े 18 लाख का मुआवजा, खड़े ट्रैक्टर से टकराईं थी कार, मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्यूनल का फैसला
Telegram Ban Triggers : VPN डाउनलोड्स में रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में 9.19 लाख इंस्टॉल
Heavy Rain : बारिश ने बढ़ाई चिंता, दो हादसों में गई जान, हाई टाइड से पहले जारी हुई बड़ी चेतावनी
Madras High Court : हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से बच्चों के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरह नए कानून लाने पर विचार करने कहा
वक्फ‌ बिल का विरोध कर रहे लोगों पर ये क्या बोल गए संजय निरुपम! ‘जो शाहीन बाग बनाने की कोशिश करेंगे वे ना भूलें…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?