CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटे के आखों से छलक पड़े आंसू, पत्नी हुई बदहवास, शहीद मोहम्मद इम्तियाज का शव गांव पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब

बेटे के आखों से छलक पड़े आंसू, पत्नी हुई बदहवास, शहीद मोहम्मद इम्तियाज का शव गांव पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

Saran News: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तैनात बिहार के बेटे मोहम्मद इम्तियाज (Mohammad Imtiyaz) शहीद हो गए. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचा और उसके बाद वहां से सारण लाया गया. वहीं पार्थिव शरीर के उनके पैतृक गांव पहुंचते ही ग्रामीणों कीआखें नम हो गईं और लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. इससे पहले पटना पहुंचते ही तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

नेक दिल इंसान और मिलनसार स्वभाव के थे इम्तियाज

शहीद मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर जैसे ही सारण जिले के गड़खा प्रखंड के नारायणपुर पहुंचा, पूरे गांव में मोहम्मद इम्तियाज अमर रहें के नारे लगने लगे. शहीद मोहम्मद इम्तियाज के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि वो एक नेक दिल इंसान और काफी मिलनसार स्वभाव के थे. वे एक माह पहले ईद के मौके पर घर आए थे. अपने शहीद जवान को देखने के लिए गांव में जन सैलाब उमड़ पड़ा. ग्रामीणों ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी.

लोगों ने बताया कि उनके छोटे भाई मो. मुस्तफा भी बीएसएफ में तैनात हैं और फिलहाल मेघालय में बांग्लादेश बॉर्डर पर ड्यूटी पर हैं. गांव वालों का कहना है कि इम्तियाजऔर मुस्तफा के घर का नाम भी बेहद खास है. दरअसल, उन्होंने अपने गांव में अपने घर का नाम ‘सीमा प्रहरी निवास’ रखा है. इस बीच शहीद के बेटे इमरान रजा और पत्नी अपने पति के जाने के गम में बदहवास दिखीं. घर वालों की आखों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं.

बेटे इमरान रजा ने पिता की शहादत पर क्या कहा?

बेटे इमरान रजा ने कहा कि “मेरे पिता बहुत मजबूत इंसान थे और मुझे उन पर बहुत गर्व है. 10 मई को सुबह 5:30 बजे उनसे बात की थी. ड्रोन हमले में उनके दाहिने पैर में चोट लग गई थी. यह आखिरी बार था जब मैंने उनसे बात की थी. सरकार को पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए और ऐसा मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए कि कोई बेटा अपने पिता से दूर न रह सके”

वहीं तमाम सरकारी रस्म की और गार्ड ऑफ ऑनर की आदायगी के बाद जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग में शहीद मोहम्मद इम्तियाज को छपरा में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

Volkswagen Tayron R-Line India : Volkswagen की नई 7-सीटर SUV से बढ़ेगी धड़कन, लग्ज़री फीचर्स और पावर से Kodiaq को देगी सीधी चुनौती
Lucknow Coaching Centre Fire : कोचिंग सेंटर बना मौत का जाल: 6 की मौत
KKR : जीत के बाद KKR को पॉइंट्स टेबल पर हुआ फायदा, अब भी जिंदा है टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें
खौफ में पाकिस्तान! आनन-फानन में बुलाया गया संसद का आपात सत्र, राष्ट्रपति जरदारी ने आधी रात को जारी किया नोटिस
T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ीं, अब खेल पत्रकारों को भी ICC ने किया बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Independence Day 2026
Independence Day 2026 : तिरंगा फहराने के साथ बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, बिटकुली में स्वतंत्रता दिवस बना खास

बिटकुली गांव में स्वतंत्रता दिवस का माहौल इस…

Raigarh Traffic Route
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग

रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में…

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?