CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार: कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ये तस्वीर, बोली- ‘ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है…’

बिहार: कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ये तस्वीर, बोली- ‘ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है…’

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

Congress on Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया था. इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमले किए. भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई भी की गई. बढ़ते तनाव के बाद 10 अप्रैल को सीजफायर की खबर आई. इन सबके बीच अब राजनीति शुरू हो गई है. बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से मंगलवार (13 मई, 2025) को एक तस्वीर शेयर कर सवाल उठाया गया है.

दरअसल दावा यह किया जा रहा है कि भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकियों का खात्मा हुआ है. इन सबके बीच बिहार कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर यह पूछा है कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया उनका क्या हुआ? बिहार कांग्रेस की ओर से जो तस्वीर शेयर की गई है उसमें पहलगाम हमले में शामिल चार आतंकियों की तस्वीर है. लिखा गया है, “ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है, जब तक पहलगाम के दरिंदे जिंदा हैं.”

क्या कहते हैं कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर?

इस पोस्ट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया ली गई. बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया परंतु आज भी देश जानना चाहता है कि जो चार दरिंदे पहलगाम की घटना में थे उनका क्या हुआ? क्योंकि वह अभी जिंदा हैं. उनकी लाश देश के लोगों ने नहीं देखी है.

‘नरेंद्र मोदी से भारत के लोगों को कोई उम्मीद नहीं’

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह भारत-पाकिस्तान के बीच जो युद्ध हो रहा था उसमें जो सीजफायर हुआ उसकी जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी यह चौंकाने वाला बात है. कहीं न कहीं भारत सरकार अमेरिका के सामने नतमस्तक हो गई है. क्योंकि जिस तरह से कल ट्रंप का बयान आया उससे साफ हो गया कि हमारे देश की मध्यस्थता अमेरिका कर रहा है. राजेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत के लोगों को कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन पीएम के साथ संपूर्ण भारत है.

कांग्रेस के इस एक्स पोस्ट पर जेडीयू की ओर से भी रिएक्शन आया है. नीरज कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा, “दुखद है कि बिहार कांग्रेस ने पहलगाम हमले के आतंकियों की तस्वीर तो पोस्ट की पर पीएम, गृह मंत्रालय या सेना को टैग तक नहीं किया. अगर साक्ष्य थे, तो सूचना देना राष्ट्रीय कर्तव्य था. यह सर्वदलीय एकजुटता और साझा समझ के विरुद्ध लापरवाहीपूर्ण आचरण है.”

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: CGMSC गड़बड़ी पर अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी में तीखी नोकझोंक..
GST Rate Cut Impact : सीमेंट हो सकती है 35 रुपये सस्ती, भवन निर्माण की लागत घटेगी
रायपुर के आलोक अराधे बने सुप्रीम कोर्ट के नए जज
रैगिंग की घटना के बाद अब एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस जांच जारी, दूसरे समुदाय से 12th का Student है आरोपी, शिकायत जांच बाद FIR की ओर
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan :  पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग राहुल वैद्य के गाने पर खूब झूमीं ऐश्वर्या राय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?