CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कारीगर ने कर दिया ‘खेल’, कांसे जैसी पीतल की बना दी परशुराम की मूर्ति; पोल खुली तो मच गया बवाल

कारीगर ने कर दिया ‘खेल’, कांसे जैसी पीतल की बना दी परशुराम की मूर्ति; पोल खुली तो मच गया बवाल

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

कर्नाटक के उडुपी जिले में मौजूद उम्मिकल पहाड़ी पर लगी भगवान परशुराम की मूर्ति विवाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल मामले में पहाड़ी पर बनाए जाने वाले थीम पार्क में भगवान परशुराम की कांसे की मूर्ति लगाई जानी थी, लेकिन मूर्ति के बनने के बाद आरोप लगने लगा कि मूर्ति को पीतल से बनाया गया है. इसको लेकर मामले में पुलिस जांच बैठाई गई. इस जांच को लेकर पुलिस ने आदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में पुलिस ने बताया है कि जांच में पता चला है कि भगवान परशुराम की मूर्ति पीतल से बनी पाई गई है. पुलिस ने करकला कोर्ट में 1231 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कहा गया है कि विशेषज्ञ निरीक्षण रिपोर्ट और जांच से साबित हो गया है कि मूर्तिकार कृष्णा नायक ने परशुराम की मूर्ति कांसे की नहीं, बल्कि पीतल की बनाई थी. टेंडर के मुताबिक, मूर्ति कांसे की बननी थी. लेकिन मूर्ति पीतल की बनी है.

पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि मूर्ति के निर्माण में शामिल शिल्पी कृष्ण नायक, अरुण कुमार, सचिन वाई कुमार के ऊपर आरोप है कि उन्होंने आपराधिक षडयंत्र, विश्वासघात, धोखाधड़ी और सबूत नष्ट किया है. इसके चलते उनके ऊपर आईपीसी की धारा 420, 409, 201, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या है मूर्ति विवाद?

तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 17 जनवरी, 2023 को उडुपी के करकला में उमी कुंजा पहाड़ी पर परशुराम थीम पार्क का उद्घाटन किया. यह पूरा थीम पार्क 15 करोड़ रुपये की लागत से बना है. इसमें परशुराम की एक विशाल मूर्ति, ओपन-एयर थिएटर, आर्ट गैलरी और भजन मंदिर बनाया गया है. लेकिन मूर्ति बनने के साथ ही कंपनी पर आरोप लगने लगा कि मूर्ति पीतल और स्टील से बनी है. हांलाकि इस मूर्ति को कांसे से बनाये जाना का करार था.

इस संबंध में 21 जून, 2024 को करकला नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जिस कंपनी को मूर्ति बनाने के लिए पैसे दिए गए थे, उसने कांस्य की जगह पीतल की मूर्ति बनाकर सरकार के साथ धोखाधड़ी की.

विपक्ष का क्या है आरोप?

मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मूर्ति फाइबर, कांसे और स्टील से बनी है. उन्होंने गवाहों की मदद से मूर्ति की कमियों को उजागर किया था. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले में स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री सुनील कुमार ज़िम्मेदार है. इन्होंने थीम पार्क के निर्माण में घोटाला किया है और पैसे लूटे है. हांलाकि, जांच रिपोर्ट में अब साफ हो गया है कि मूर्ति कांसे से नहीं, बल्कि पीतल से बनाई थी.

भूपेश का तंज: “कौशल्या भाभी को सीएम बना दीजिए”, महिला आरक्षण पर विशेष सत्र की तैयारी, विपक्ष पर निंदा प्रस्ताव संभव
प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ बेच दिए अपने चार-चार घर, इतने करोड़ में हुई डील
बस ड्राइवर के दोस्त संग भागी पत्नी, 50 हजार और गहने ले उड़ी; दिव्यांग बेटे को छोड़ गई अकेला
संगम स्नान कर रायपुर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 6 गंभीर भेजे गए जिला अस्पताल, बोलेरो ट्रक भिड़ंत
मुरादाबाद में ISI का ‘कपड़ा व्यापारी’ जासूस गिरफ्तार….! पत्नी का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?