CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 51 करोड़ की सौगात के लिए डिप्टी CM ने विधायक रिकेश को दी बधाई, कहा – “सभी कार्यों की करें मानीटरिंग”

51 करोड़ की सौगात के लिए डिप्टी CM ने विधायक रिकेश को दी बधाई, कहा – “सभी कार्यों की करें मानीटरिंग”

By Newsdesk Admin
16/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। उप मुख्यमंत्री अरूण साव (Deputy CM Arun Sao) ने विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) को वैशाली नगर विधानसभा के लिए हाल ही में स्वीकृत 51 करोड़ 41 लाख रूपये के विकास कार्यों की बधाई (Deputy CM congratulated) देते हुए सभी कार्यों की मानीटरिंग और सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

Contents
  • 51 करोड़ की सौगात में यह कार्य होंगे
  • विकास में MLA सेन की सक्रिय भूमिका

उन्होंने विश्वास जताया है कि विधायक रिकेश की अपने क्षेत्र के लिए निरंतर सक्रियता वैशाली नगर में विकास के नित नये आयाम गढ़ेगी और सभी कार्य उनकी निगरानी में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे होंगे।

आपको बता दें कि लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरूण साव ने विधायक रिकेश सेन को अपनी विधानसभा में सक्रिय रूप से निरंतर कार्य करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वैशाली नगर (Vaishali Nagar) क्षेत्र में आपकी प्रतिबद्धता को ध्यान रखते हुए नगर निगम भिलाई को 51 करोड़ से अधिक राशि से होने वाले अनेक कार्यों को स्वीकृति दी है। जिनमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना एवं सेंट्रल लाईब्रेरी योजना अंतर्गत राज्य बजट से होने वाले कार्य शामिल हैं।

51 करोड़ की सौगात में यह कार्य होंगे

गौरतलब हो कि हाल ही में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भिलाई निगम के जोन-1 अंतर्गत नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन तक रेल्वे लाईन के सामानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 22 लाख, भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला (Supela) अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के सामानांतर रोड एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु 3 करोड़ 84 लाख, नगरोत्थान के लिए जवाहर मार्केट के उन्नयन एवं विकास के लिए 7 करोड़, सेंट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन परिसर 500 सीटर हेतु 11 करोड़ 42 लाख 28 हजार सहित वैशाली नगर विधानसभा में अन्य अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ 92 लाख 76 हजार रूपये स्वीकृत हुए हैं।

विकास में MLA सेन की सक्रिय भूमिका

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने विधायक श्री सेन (Mla Rikesh Sen) को इन सभी कार्यों को अपने मार्गदर्शन में शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने तथा संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं की निगरानी सक्रिय रूप से करने हेतु निर्देशित करने कहा है।

उन्होंने आगे कहा कि 51 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले ये सभी कार्य वैशाली नगर विधानसभा के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, साथ ही श्री सेन के मार्गदर्शन और सुझाव से अधिक प्रभावी रूप से पूर्ण होंगे।

झूम उठे व्यवसायी, ग्राहकों को बता ही रहे थे तभी आ पहुंची युवाओं की टोली, आज शाम गोल मार्केट में सभी ने खाई जम कर मिठाई

श्री साव ने कहा कि इन परियोजनाओं की प्रगति और संभावित लाभों की जानकारी वैशाली नगर विधानसभा की आम जनता तक व्यापक रूप से पहुँचेगी तथा यह न केवल विभाग के प्रयासों को पारदर्शिता प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के लिए विधायक रिकेश सेन के निरंतर प्रयास से जनता का विश्वास और भी सुदृढ़ होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रांगण में विधायक रिकेश ने किया पौधरोपण, कहा- हम सभी के लिए है “जीवनदान”
Farmer Success Story : खाली खेत से उम्मीद जगी, फिर एक फसल ने किसान की सोच और आमदनी दोनों बदल दी
Guest Teacher  : नाबालिग छात्रा से अश्लील फोटो-वीडियो मांगने का आरोप, फेल करने की धमकी
मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा कहा , ‘स्वास्थ्य व्यवस्था को किस तरह ICU में पहुंचा दिया …..’
रांची में खौफनाक वारदात: सिर्फ एक टी-शर्ट के लिए युवक की पत्थरों से कूचकर हत्या, 3 गिरफ्तार
Cyber Fraud Case : पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से 9.75 लाख की ठगी, फर्जी स्टॉक ब्रोकर बनकर लगाया चूना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?