सीजी भास्कर, 31 अगस्त। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी से करीब एक घंटे तक परीक्षा (NEET PG Technical Issue) प्रभावित रही। परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दूसरी मंजिल के एक कक्ष में 40 कंप्यूटर अचानक बंद हो गए।

एक साथ बंद हुए 40 कंप्यूटर NEET PG Technical Issue
अभ्यर्थियों के मुताबिक कंप्यूटर एक-एक कर बंद होने लगे और कुछ ही देर में पूरे कमरे के सभी सिस्टम ठप हो गए। स्थिति बिगड़ने पर परीक्षा केंद्र में पुलिस भी बुलानी पड़ी।
यह भी पढ़ें : Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप
रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने का दावा
अभ्यर्थियों का दावा है कि सर्वर एरर के बाद कंप्यूटर रिस्टार्ट (NEET PG Technical Issue) किए गए। इसके बाद कुछ सिस्टम में परीक्षा सॉफ्टवेयर के बजाय Google विंडो खुलने लगी।
इससे अभ्यर्थियों ने परीक्षा की पारदर्शिता और तकनीकी व्यवस्था पर सवाल उठाए। तकनीकी समस्या के दौरान अभ्यर्थी सिर्फ 3 से 4 सवाल ही हल कर पाए थे।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू
899 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
बिलासपुर में NEET PG के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रज्ञा मंडपम् में 915 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था थी, जिनमें से 899 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
बताया गया कि तकनीकी समस्या केवल एक कक्ष में सामने आई। वहीं जयपुर में भी तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं हो सकी। उनकी परीक्षा 5 सितंबर को कराने की जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें : Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
छह महीने पहले शुरू हुआ था केंद्र
करीब 1000 कंप्यूटर की क्षमता वाले परीक्षा केंद्र का उद्घाटन 27 फरवरी (NEET PG Technical Issue) को हुआ था। उस समय यहां राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित कराने की क्षमता होने की बात कही गई थी।
NEET PG के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।



