CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या की वारदात, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या की वारदात, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जुलाई‌। रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया स्थित एक पेट्रोल पंप में लूट के दौरान हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 16-17 जुलाई की दरम्यानी रात की है, जब पेट्रोल लेने पहुंचे दो युवकों ने विवाद के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपये का नोट दिया। चिल्लर को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने कर्मचारी अनिल गायकवाड़ के हाथ में रखे रुपयों को देखकर लूट की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया और नगद राशि लूट ली।

कर्मचारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

शोर सुनकर पेट्रोल पंप का दूसरा कर्मचारी योगेश मिरी मौके पर पहुंचा और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल अनिल गायकवाड़ का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मंदिर हसौद पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। साथ ही मुखबिर की सूचना पर संदेहियों की पहचान की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभनपुर निवासी समीर टंडन और कुनाल तिवारी को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम बरामद की गई है।

गांजा तस्करी में महिला समेत तीन को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
DMF घोटाला मामले में ED की रेड 🛑 छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र में भी दबिश 🛑 1 करोड़ से अधिक रकम बरामद
जालौर में मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन ‘भौकाल,’, डोडा पोस्त के साथ पति-पत्नि गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक का PM मोदी को लेकर विवादित बयान, कहा – “मोदीजी तुमने मां का दूध…” 🛑 “अगर कांग्रेस को वोट देते तो अत्याचार करने वाले थानेदार की खाल खिंच भूसा भर देते”
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के विवादित बयान पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस, बोले- ‘इसे कभी भी…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

IPL Rain
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG news : सवा 2 एकड़ जमीन के मामले में हाई कोर्ट का आदेश – “अतिरिक्त तहसीलदार, रिटायर रीडर और जमीन खरीददार के खिलाफ FIR दर्ज करें”

26/10/2024
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

रायपुर दक्षिण में थमा चुनावी शोर, चेकिंग के दौरान 27 लाख कैश जब्त, कार में 500-500 की गड्डियां, इंकम टैक्स को दिया गया केस

11/11/2024

सेक्टर-9 में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का हुआ शुभारंभ, युवा मोर्चा नेता मनीष ने किया पौधरोपण

03/07/2024
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई-दुर्ग में गरीबों के हक का चावल हेराफेरी कर करोड़ों कमा रहे दलालों पर अब कसेगी नकेल, जांच टीम राशन दुकानों के आसपास लगे कैमरे खंगाल रही, राइस मिल संचालक और कोचिये हो रहे सूचीबद्ध

04/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?