CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में नर्सरी छात्रा को टीचर ने लगाया थप्पड़, मां पहुंची थाना, FIR दर्ज

भिलाई में नर्सरी छात्रा को टीचर ने लगाया थप्पड़, मां पहुंची थाना, FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। नर्सरी की 4 वर्षीय बच्ची को पढ़ाई न करने पर टीचर ने थप्पड़ मारा तो बात थाने तक पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सचमुच टीचर ने ही थप्पड़ मारा है। बच्ची का बाकायदा हास्पीटल में मुलाहिजा हुआ और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। मामला दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र का है।

एक जमाना ऐसा भी था जब क्लास में शिक्षक पढ़ाई न करने पर, होमवर्क नहीं करके आने पर, क्लास रूम में शरारत करने वाले बच्चों को कभी बेंच पर खड़ा कर देते तो कभी दो-चार थप्पड़ लगा हाथ ऊपर करवा देते थे। इतना ही नहीं हथेली पर अक्सर लकड़ी की स्केल से या बेंत से एक-दो सपाटे लग ही जाया करते थे। कई टीचर तो डिसीप्लीन और स्टडी पर इतने गंभीर हुआ करते थे कि उनकी क्लास के पहले ही क्लास मानिटर रूल या बेंत की व्यवस्था कर टेबल पर रखता था।

मगर अब ये सब बातें या तो बड़े लोगों के जेहन में यादों‌ के रूप में विद्यमान हैं या फिर क्लासमेट या फ्रेंड्स से मेल मुलाकात पर इन वाकियों को सभी लोग अक्सर दोहरा लिया करते हैं मगर अब वो क्लासेस के नजारे वर्षों पहले गुम हो चुके हैं। अब तक क्लासरूम में जरा जोर से‌ टीचर बच्चों को डांट लगा दें तो अगले दिन उनको पैरेंट्स के गुस्से का सामना करना लाजिमी है। और अगर बच्चे पर हाथ उठाया तो टीचर को जेल भी जाना पड़ सकता है।

जी हां, एक बच्ची को थप्पड़ मारने की खबर भिलाई से है जहां एक निजी स्कूल की टीचर पर नर्सरी की 4 वर्ष की बच्ची को थप्पड़ मारने का न केवल आरोप लगा बल्कि पैरेंट्स ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए पुलिस से टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने और स्कूल मैनेजमेंट से एडमिशन सहित जमा फीस लौटाने की मांग की है।

File photo CG Bhaskar

आपको बता दें कि दुर्ग पुलिस ने किशोर न्याय अधि. 2015 की धारा 75 और बीएनएस 115(2) के तहत शिक्षिका के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।‌ पैरेंट्स की शिकायत पर पहले पुलिस ने प्रारंभिक जाच की और पाया कि शांति जुनियर स्कूल की शिक्षिका के द्वारा बच्ची को पढाई नही करने की बात को लेकर थप्पड़ मारा गया है।

दुर्ग पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मुलाहिजा के लिए सुपेला अस्पताल भेजा।

पैरेंट्स ने बताया कि बच्ची सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक शांति जुनियर स्कूल स्मृति नगर में पढ़ने जाती है। वहां मैम के द्वारा थप्पड़ मार देने से बच्ची के बायें गाल में निशान है। पैरेंट्स का आरोप है कि पूर्व भी टीचर ने बेटी पर हाथ उठाया है लेकिन हमने कोई कार्यवाही नही की इसलिए आरोपी शिक्षिका आरती के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करते हुए स्कूल में दाखिले की रकम को वापस करवाने हेतु पुलिस कार्यावाही करे।

Andhra Pradesh Bus Fire Accident : हाइवे पर दौड़ती ‘बर्निंग बस’… गहरी नींद में थे 41 यात्री, मेन गेट हुआ जाम और टूटती चली गई जिंदगी की आस
Bihar Assembly Election 2025 : प्रवासी प्रभारी विधायक रिकेश बिहार रवाना, कहा – फिर बन रही एनडीए सरकार
राजस्व लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी, कोरबा कलेक्टर ने पटवारी को किया सस्पेंड
Night Jan Chaupal : चिचोली में आज कलेक्टर की रात्रिकालीन जन चौपाल, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा
Raipur Construction Site Accident : कंस्ट्रक्शन साइट के गड्ढे में डूबे दो मासूम, दोनों की मौत;
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?