CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर फिर पहुंची ED, जांच जारी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर फिर पहुंची ED, जांच जारी

By Newsdesk Admin
18/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर आज अलसुबह ED ने दबिश दी है। दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित निवास में फिलहाल ईडी जांच जारी है। छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज तड़के छापा मारा है।

बता दें कि इसके पहले 10 मार्च 2025 में भी भूपेश बघेल के घर पर ईडी की टीम ने छापा मारा था। तब घर के कैश जब्त करने के बाद नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई गई थी। इस बीच छापेमारी कर लौट रही ईडी की टीम पर हमला भी कर दिया गया था। अब फिर से ईडी ने छापेमारी की है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य में चर्चित शराब घोटाले से संबंधित बताई जा रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब ईडी ने बघेल के ठिकानों पर दबिश दी हो। पूर्व में भी बघेल से जुड़े परिसरों में छापेमारी की जा चुकी है।

आपको बता दें कि इस छापेमारी से प्रदेश कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया है। अभी कुछ दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला के मामले में भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था।

गौरतलब हो कि 10 मार्च को ईडी ने शराब घोटाला मामले में बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा गया था।

इसी समय चैतन्य के कथित करीबी और सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई थी।

तलाशी के दौरान अपने घर पर मौजूद भूपेश बघेल ने कहा था कि ईडी की कार्रवाई भाजपा की हताशा का नतीजा है। वहीं ईडी के अनुसार, राज्य में कथित शराब घोटाला 2019 और 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसगढ़ में बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस का शासन था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय से X हैंडल पर की गई पोस्ट

कांग्रेस पार्टी ने इस छापे की पुष्टि करते हुए अपने आधिकारिक ग्रुप में इसकी सूचना साझा की है। ईडी की टीम अब भी बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापामारी की कार्रवाई कर रही है।

केंद्रीय एजेंसी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेब में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गई है।
Durg Road Accident : नगर निगम दुर्ग की कचरा गाड़ी ने दोपहिया को कुचला, दो की मौत, एक घायल
Big break : बीस हजार दे नहीं तो FIR में नाम देख लेना, ऐसी धमकी देने वाला Head Constable रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने करी कार्रवाई
Azad Hind Express Bag Theft : चलती ट्रेन में चोरों का आतंक, महिला का बैग पार
India-Russia Strategic Talks: हैदराबाद हाउस में ट्रेड-स्पेस और डिफेंस पर मोदी–पुतिन की अहम बैठक, अमेरिका तक पहुंचेगी गूंज
Gariaband Collector : दुर्गम पहाड़ियों तक पहुंचे कलेक्टर, आंगनबाड़ी से आश्रम तक परखी व्यवस्थाएं, समर्पित कार्यकर्ता होंगी सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

CG Mining Action : दुर्ग में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त
CG Mining Action : दुर्ग में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खनिज विभाग ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?