CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग जिले में कुत्ते को लाठी से मार फांसी देने वाले दुकानदार ने मांगी माफी 🛑 कहा – “कुत्ता पागल हो गया था, कईयों को काट लिया इसलिए मार कर उसे दफनाया है”

दुर्ग जिले में कुत्ते को लाठी से मार फांसी देने वाले दुकानदार ने मांगी माफी 🛑 कहा – “कुत्ता पागल हो गया था, कईयों को काट लिया इसलिए मार कर उसे दफनाया है”

By Newsdesk Admin
08/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। दुर्ग के निकुम क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटते हुए उसे पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी से लटका देने‌ का विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है‌। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय राह चलते एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हालांकि अगले दिन आरोपी ने कुत्ते को फंदे से उतारा और दफना दिया है।

आपको बता दें कि कुत्ते को बेरहमी से मारने वाला दुकानदार ने स्वयं को डॉग लवर बताया है। शिकायत पर उसने पशु प्रेमियों को दिखाया कि वह अपने घर में स्ट्रीट डॉग को पालकर रखा है, लेकिन विडियो में दिखाई दे रहा कुत्ता पागल हो गया और सभी को काटने लगा तो उसने ऐसा किया। उसे ये नहीं पता कि जिला प्रशासन को इसकी सूचना देनी थी। उसने माफी मांगते हुए कहा आगे से ऐसा कभी नहीं करेगा।मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अंडा थाना क्षेत्र के निकुम गांव का है। भुवनेश्वर निर्मलकर (36 वर्ष) भाटापारा हाई स्कूल के पास जलपान की दुकान चलाता है।

भुवनेश्वर ने बताया कि वह कुत्ता पागल हो गया था इसलिए उसे मार दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर जब पशु प्रेमी भुवनेश्वर के पास पहुंचे और उसकी शिकायत पुलिस में करने की जानकारी दी तो भुवनेश्वर ने बताया कि वह कुत्ता पागल हो गया था। कुत्ते ने उसके बच्चों के साथ-साथ कई मवेशियों को भी काटा है। राह चलते किसी को भी काटने के लिए दौड़़ता था, उससे क्षेत्र के सभी लोग परेशान थे। तब 6 जुलाई को उसने कुत्ते को डंडे से मारा, वह वहीं ढेर हो गया। उसकी सांसें चल रही थी तो उसने मेन रोड के किनारे लगे पेड़ में रस्सी से बांधकर कुत्ते को फांसी पर लटका दिया। शाम की इस घटना में जब भुवनेश्वर कुत्ते को फांसी पर लटका रहा था तभी वहां से गुजर रहे पास के गांव के एक युवक ने वीडियो बना उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद युवक ने 7 जुलाई को कुत्ते को फांसी से उतारा और पास में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था।

Railway Bharti 2024 : RRB भर्ती ✅ रेलवे में जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर 7951 बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन 🛑 मात्र 9 दिन शेष
Naxal Surrender Chhattisgarh : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 1.15 करोड़ के 25 खूंखार नक्सलियों ने डाल दिया हथियार
Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी
Cage Wheel Tractor : सड़क पर केज व्हील वाले ट्रैक्टर दौड़े तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी
Chhattisgarh IFS Transfer 2026 : पदस्थापना आदेश जारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27…

US 100 Percent Tariff on India
US 100 Percent Tariff on India : रूस के तेल कारोबार पर अमेरिका का शिकंजा, भारत समेत कई देशों पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव

US 100 Percent Tariff on India : अमेरिकी…

Chhattisgarh Liquor Shops
Chhattisgarh Liquor Shops : शराब पीने वालों को झटका! सरकार ने बदला नियम, इस तारीख से लागू होगा नया फैसला

Chhattisgarh Liquor Shops :विभाग के मुताबिक, प्रीमियम दुकानों…

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?