CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vyapam Exam Metal Detector : नकल रोकने अब मेटल डिटेक्टर का प्रयोग, परीक्षार्थियों को हाफ स्लीव कपडे़ और स्लीपर के साथ आना होगा, पढ़े नए दिशा निर्देश

Vyapam Exam Metal Detector : नकल रोकने अब मेटल डिटेक्टर का प्रयोग, परीक्षार्थियों को हाफ स्लीव कपडे़ और स्लीपर के साथ आना होगा, पढ़े नए दिशा निर्देश

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जुलाई : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों (Vyapam Exam Metal Detector) के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश आगामी 20 जुलाई से आयोजित होने वाली व्यापम की सभी परीक्षाओं पर लागू होगा। नक़ल प्रकरण रोकने अब परीक्षा केंद्रों में मेटल डिटेक्टऱ का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षार्थी हाफ स्लीव कपडे और स्लीपर के साथ ही परीक्षा दे सकेंगे। व्यापमं द्वारा जारी निर्देशों का प्रदेश के सभी जिले में कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

व्यापमं द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों के हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर (Vyapam Exam Metal Detector) से तथा मैनुअल पैट डाउन (हाथों से तलाशी) फ्रिस्किंग किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में एक पुरुष एवं एक महिला पुलिस कर्मी से यह फ्रिस्किंग का कार्य किया जाएगा। पुलिस कर्मी परीक्षा प्रारंभ होने के 2.30 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देंगे। महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग का कार्य महिला पुलिस कर्मी ही करेंगे । परीक्षा प्रारंभ होने के बाद इन दोनों पुलिस कर्मी में से एक-एक पुलिस कर्मी बारी-बारी से परीक्षा केन्द्र के परिसर एवं परीक्षा केन्द्र के बाहर का निरीक्षण करते रहेंगे ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके।

2 घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र

व्यापमं द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देश में परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होग़ा ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन हो सके।परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। हल्के रंग के आधी बाही वाले कपडे व फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना होगा।

ये होंगे वर्जित (Vyapam Exam Metal Detector)

कान में किसी भी प्रकार का आभूषण धारण करना, संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना भी वर्जित किया गया है।

व्यापमं परीक्षा, मेटल डिटेक्टर, हाफ स्लीव कपड़े, स्लीपर अनिवार्य, नकल रोकथाम, परीक्षा दिशा निर्देश, फ्रिस्किंग, मैनुअल तलाशी, महिला पुलिस, परीक्षा केंद्र समय, वर्जित सामग्री, संचार उपकरण निषेध, परीक्षा सुरक्षा, हल्के रंग के कपड़े, चप्पल पहनना जरूरी

Electricity Bill Dues Chhattisgarh : सरकारी विभागों पर 3117 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विधानसभा में घिरी विष्णु सरकार
कोंडागांव में सिविल कोर्ट निर्माण पर भड़का ‘Student Protest Issue’, जिला न्यायालय ने प्रशासन से 1 दिसंबर तक मांगा विस्तृत जवाब
Vaishali Nagar BLO Appreciation: विधायक रिकेश सेन ने सभी 293 बूथ लेवल अधिकारियों को दी बधाई, कहा—“आपकी निष्ठा सम्मान की पात्र”
Teacher Road Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत से मचा शोक
Police Attack : तलवार से पुलिसकर्मी पर जानलेवा वार, दिखाई सूझबूझ और बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर

अमेरिका में बड़े पैमाने पर डेटा लीक का…

Raigarh Police Arrest
Raigarh Police Arrest : पानी के छींटे पर विवाद, युवक पर दो बार फायरिंग कर भागा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा

सड़क पर बारिश के पानी के छींटे पड़ने…

Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर
Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर

सीजी भास्कर, 03 सितंबर :  करेले की खेती…

Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता
Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

बांगो बांध का गेट (Bango Dam Gate Opening)…

Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन
Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

पालीटेक्निक में पढ़ाने का मौका तलाश रहे युवाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?