CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश के जीजा ने दोस्त के साथ भिलाई टाउनशिप में चलाया चाकू, घायल युवक अस्पताल में

एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश के जीजा ने दोस्त के साथ भिलाई टाउनशिप में चलाया चाकू, घायल युवक अस्पताल में

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। वर्ष 2024 के नवंबर महीने में जिस कुख्यात अपराधी अमित जोश को एनकाउंटर में दुर्ग पुलिस (Durg Police) मार गिराया था उसी के जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सेक्टर-5 के युवक पर कल रात जानलेवा हमला कर दिया है।

घायल बीएसपी कर्मी को सेक्टर-9 हास्पिटल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है। घटना कारित करने वाले दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे।

आपको बता दें कि 8 महीने पहले दुर्ग पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग कर भिलाई टाउनशिप के अपराधी अमित जोश को एनकाउंटर में मार गिराया था। इस दौरान अमित ने भी पुलिस पर 6-7 बार गोली चलाई थी। कल रात सेक्टर-5 चौक पर बनी बेंच को खाली करने के दौरान दबंगई दिखा रहे इसी अमित जोश के जीजा लक्की जार्ज और उसके साथी यशवंत नायडू ने जमकर चाकू भांजा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी के आईआर डिपार्टमेंट कर्मी सेक्टर-5 भिलाई निवासी चंद्रकांत वर्मा बीती रात लगभग सवा 10 बजे बाईक से सिगरेट पीने नंदू पान ठेला सेक्टर 5 मार्केट पहुंचा।

पान ठेला बंद था तो अपने पास रखी सिगरेट को जला कर चबूतरा में बैठ वह धूम्रपान कर रहा था तभी यशवंत नायडू एवं लकी जॉर्ज आए और गाली गलौज करते हुए चंद्रकांत को वहां से भाग जाने कहा। 

चंद्रकांत के मना करने पर दोनों एक राय हो हत्या करने की नियत से चाकू निकाल हमला कर दिया। चंद्रकांत खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था तभी नायडू ने उसके हाथ पर और लक्की ने उसके सिर पर वार किया।

अचानक हमले से चंद्रकांत के सिर से खून निकलने लगा, वह घबरा कर भागने लगा। भागते भागते जमीन में गिर गया जिससे उसके दाहिने पैर के घुटने में चोट आई।

घटना के समय अनुपम भट्टाचार्य एवं अन्य लोगों की मदद से चंद्रकांत ने एक कार वाले से लिफ्ट लेकर स्वयं सेक्टर 9 अस्पताल (pt Jawahar Lal Nehru Hospital) पहुंचा और पुलिस को खबर दी। भिलाई नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

CG खबर : बिलासपुर में मोदी बोले – “छत्तीसगढ़ की रामभक्ति अद्भुत है” 🟨 33,799 करोड़ के प्रोजेक्ट में गरीबों का घर, स्कूल है, रोड और बिजली है  🟩 नवारायपुर-रायपुर-अभनपुर मेमु ट्रेन का किया शुभारंभ
CWC Meeting : CWC मीटिंग में अहम मुद्दों पर की चर्चा, कांग्रेस नेसरकार पर साधा जमकर निशाना
Israel Iran Conflict Update : इजरायल-US और ईरान टकराव के बीच ऑस्ट्रेलिया का रुख साफ, सैन्य अभियान से दूरी, बढ़ते संकट पर बयान
भिलाई में इश्क का भूत : 15 साल की लड़की के दो बॉयफ्रेंड, पुराने से पीछा छुड़ाने का बनाया प्लान, सुनसान जगह पर बुलाकर कर दिया कांड, इंस्टा पर मारते हुए विडियो भी किया पोस्ट, देखिए घटना का वायरल विडियो
पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान: जूते की माला पहनाने से खैरागढ़ में भारी आक्रोश!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?