CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 1000 Crore Cash Handling : शराब सिंडिकेट से चैतन्य तक पहुंचे 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक

1000 Crore Cash Handling : शराब सिंडिकेट से चैतन्य तक पहुंचे 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share
1000 Crore Cash Handling
1000 Crore Cash Handling

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। 1000 Crore Cash Handling : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कई तथ्य उजागर किए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि चैतन्य को शराब सिंडिकेट से एक हजार करोड़ रुपये से अधिक कैश हैडलिंग (नकदी प्रबंधन) के लिए मिले हैं।

कोर्ट में पेश ईडी की रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक चैतन्य की गिरफ्तारी उनके पिता के करीबी दुर्ग के कारोबारी लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू बंसल के बयान के आधार पर की गई है। इसी में उसने स्वीकार किया कि शराब सिंडिकेट से चैतन्य को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। उक्त रकम की गिनती अनवर ढेबर के फाफाडीह स्थित होटल में होती (1000 Crore Cash Handling)थी। इसके बाद अनवर ढेबर और नीतेश पुरोहित के जरिए पैसा चैतन्य के पास जाता था। चैतन्य के निर्देश पर ही राशि का एक हिस्सा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को दिया गया। रामगोपाल पिछले दो साल से लापता है।

ईडी का आरोप है कि चैतन्य ने शराब घोटाले से हुई आय को विभिन्न माध्यमों से निवेश किया और उक्त आपराधिक धन को निष्कलंक संपत्ति बनाने की कोशिश की। ईडी के अनुसार चैतन्य की ओर से कुछ प्रतिष्ठान को ऋण देना तो बताया गया, मगर यह नहीं बताया गया कि उसके पास रकम कैसे और किस स्रोत से (1000 Crore Cash Handling)आई। जिस व्यक्ति, प्रतिष्ठान को ऋण देना बताया गया, उसने ऋण के बदले चैतन्य के प्रोजेक्ट में संपत्ति खरीदी। इससे भी शक गहराया। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कोंटा विधायक कवासी लखमा 15 जनवरी से और पूर्व आइएएस अनिल टूटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर डेढ़ साल से जेल में बंद हैं। सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने झारखंड में भी शराब घोटाले को अंजाम दिया।

पप्पू बंसल को क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही ईडी : भूपेश

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी से प्रदेश कांग्रेस अक्रामक हो गई है। शनिवार को पीसीसी मुख्यालय में हुई बैठक में 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद व आर्थिक नाकेबंदी कर चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चैतन्य की गिरफ्तारी पूरी तरह असंवैधानिक (1000 Crore Cash Handling)है। जिस पप्पू बंसल के बयान पर मेरे बेटे की गिरफ्तारी की गई, उसके खिलाफ ही गैर जमानतीय गिरफ्तारी वारंट जारी है और वह बेखौफ ईडी के दफ्तर में घूम रहा है। आखिर ईडी बंसल को क्यों गिरफ्तार नहीं कर रही है?

Drug Trafficking : 25 लाख की हेरोइन बरामद, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह को दबोचा
Hasdeo Save Protest: आंदोलन में दिखे स्कूली छात्र, DEO रिपोर्ट के बाद प्रधान पाठक निलंबित
Doctor Harassment : प्रशिक्षु ने सीनियर डाक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
CM on Raipur-Durg tour : ‘मन की बात’ से लेकर कर्मा महोत्सव तक रहेंगे व्यस्त
Bhilai Car Glass Stone Attack Case : स्टेशन के बाहर पत्थरबाजी, 11 दिन बाद थाने पहुंचा पीड़ित सिविल कांट्रेक्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?