CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhupesh Baghel Coal Scam : पूर्व सीएम भूपेश पर भ्रटाचार छुपाने  रोज 100 झूठ बोल रहे…भाजपा ने कई गंभीर आरोप लगाए

Bhupesh Baghel Coal Scam : पूर्व सीएम भूपेश पर भ्रटाचार छुपाने  रोज 100 झूठ बोल रहे…भाजपा ने कई गंभीर आरोप लगाए

By Newsdesk Admin
20/07/2025
Share
Bhupesh Baghel Coal Scam
Bhupesh Baghel Coal Scam

सीजी भास्कर, 20 जुला Bhupesh Baghel Coal Scam : वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के झूठ का पर्दापाश हो गया है। भाजपा ने दस्तावेजों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करने का दावा करते हुए भूपेश बघेल पर रोज 100 झूठ बोलने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जब भी आप सभी कॉल ब्लॉक आवंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel Coal Scam) जी बचाव में आ जाते थे। कहते थे कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दें। सवाल यह है कि अब जब झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा कर भूपेश जी अपनी कालिख धोने की कोशिश कर रहे हैं, तो क्या वह अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?

भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल  मुख्यमंत्री रहते हुए कोल ब्लॉक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को आवंटित किया था, बल्कि उससे पहले भी मनमोहन सिंह की सरकार में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक आवंटन की राह आसान की थी। उन्होंने कहा कि साल 2010 में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब कोयला मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हसदेव अरण्य को पूरी तरह से नो-गो जोन घोषित किया गया था। उसे कांग्रेस नीत सरकार के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने ही सबसे पहले गो एरिया घोषित किया था।

2011 में कांग्रेस ने कोल ब्लाक खोलने का दिया प्रस्ताव

केदार कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि 23 जून 2011 को केन्द्र में कांग्रेस(Bhupesh Baghel Coal Scam) की सरकार रहते ही तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक को खोलने का प्रस्ताव दिया गया। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त अडानी को दो बड़ी खदानों गारे पेलमा सेक्टर-2 और राजस्थान में केते एक्सटेंशन ब्लॉक का ऑपरेटर बनाया गया। इसी तरह भूपेश बघेलजी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश भेजी।

रायगढ़ कोलफील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने 

मंत्री कश्यप ने कहा कि 31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2, मांड-रायगढ़ कोलफील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने है। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2022 को भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री रहते ही कांग्रेस(Bhupesh Baghel Coal Scam) सरकार द्वारा वन स्वीकृति स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को वन स्वीकृति स्टेज-2 के लिए सिफारिश भेजी गई। महाजेंको कोल फील्ड की स्वीकृति में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संलिप्तता को लेकर तब अनेक अखबारों ने समाचार भी प्रकाशित किए थे। 25 मार्च 2022 को भूपेश सरकार ने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के रहते राजस्थान को कोल माइंस का आबंटन किया था।

Weather Allert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन मानसून की तेज होगी सक्रियता, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक दो स्थानों पर भारी से अति वर्षा की चेतावनी, कई जिलों में नहीं होंगे सूर्य दर्शन
Big BrEaKiNg 🛑 दिनदहाड़े राइस मिल में घूसे बाईक सवार 🛑 कर्मचारी से 27 लाख लूट निकल भागे 🛑 पुलिस ने की नाकाबंदी
बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट: जंगल में फूटू लेने गया ग्रामीण उड़े चिथड़े..
Election SIR Negligence : एसआईआर में लापरवाही के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित
कोरिया के सोन हनी को मिली राष्ट्रीय पहचान:PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की सराहना; आदिवासी किसान बना रहे जैविक शहद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने वाले दुर्ग पुलिस के सिपाही को SP ने किया सस्पेंड

23/06/2025
Chhattisgarh High Court Roster
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster : हाई कोर्ट में 29 अक्टूबर से लागू होगा नया रोस्टर, चार डिवीजन और 16 सिंगल बेंच में होगी सुनवाई, जनहित से लेकर आपराधिक मामलों तक तय हुआ नया बंटवारा

26/10/2025
छत्तीसगढ़शिक्षा

CGBSE Second Main Exam Application 2026 : फेल या कम नंबर वालों को मिला दूसरा मौका, इस तारीख तक भरे जाएंगे आवेदन

01/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG खबर : भाजपा नेत्री ने सुपारी देकर दुकान में लगवाई आग, पकड़े गए 3 आरोपियों ने पूछताछ में उगला राज, महिला नेत्री अब पुलिस गिरफ्त में

12/01/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?