CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Top Tehsil Office : आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने में प्रदेश में सबसे आगे निकला ये तहसील कार्यालय

Chhattisgarh Top Tehsil Office : आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने में प्रदेश में सबसे आगे निकला ये तहसील कार्यालय

By Newsdesk Admin
20/07/2025
Share
Chhattisgarh Top Tehsil Office
Chhattisgarh Top Tehsil Office

सीजी भास्कर, 20 जुलाई| Chhattisgarh Top Tehsil Office : प्रदेश में तहसील कार्यालयों द्वारा आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों के निर्माण की मॉनिटरिंग ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। लोक सेवा केंद्रों से प्राप्त होने वाले आवेदन दस्तावेजी परीक्षण के बाद तहसीलदार तक ऑनलाइन पहुंचते हैं। जिसे वे अनुमोदित कर प्रमाण पत्र जारी करते हैं। यह एक समयबद्ध प्रक्रिया है।

हाल ही में ई-डिस्ट्रिक्ट के पोर्टल में श्रेष्ठ अनुमोदनकर्ता का नवाचार प्रारंभ किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे अधिक निराकरण करने वाले 5 तहसीलों के तहसीलदारों का चयन किया गया (Chhattisgarh Top Tehsil Office)है। छत्तीसगढ़ में अप्रैल से जून माह के बीच सर्वाधिक 1946 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर तहसीलदार रायगढ़ श्री शिव कुमार डनसेना ने शीर्ष अनुमोदनकर्ता के रूप में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त है।

आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों को जारी किये जाने हेतु लोक सेवा गारण्टी अधिनियम 2011 के अन्तर्गत समयावधि निर्धारित है। रायगढ़ तहसील कार्यालय द्वारा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अप्रैल 2025 से जून 2025 तक आय प्रमाण-पत्र के कुल 2454 आवेदन पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र 1708 आवेदन पत्र, जाति प्रमाण-पत्र का 875 आवेदन प्राप्त हुये थे जिन्हें समयावधि में निराकृत किया गया है।

ऐसे जारी होते हैं प्रमाण पत्र

तहसील अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाणपत्र के लिये आवेदकों के द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जाता है। लोक सेवा केन्द्र के द्वारा उन प्रमाणपत्रों के निर्धारित हेड में उन आवेदनों को प्रेषित किया जाता है।

न्यायालय तहसीलदार के रीडर द्वारा अपने आई.डी. में उन आवेदन पत्रों का निरीक्षण कर पर्याप्त दस्तावेज होने पर तहसीलदार(Chhattisgarh Top Tehsil Office) आई.डी. में अग्रेषित किया जाता है एवं जिन आवेदन पत्रों पर दस्तावेजों की कमी होती है उसका उल्लेख करते हुये लोक सेवा केन्द्र का वापस किया जाता है। जिसे लोक सेवा केन्द्र के द्वारा पुन: समुचित दस्तावेजों के साथ प्रेषित करते हैं। तत्पश्चात तहसीलदार आई.डी.से आवेदन पत्र विधिनुकुल पाये जाने पर प्रमाणपत्र अनुमोदित करते हुए निराकृत कर दिया जाता है।

काम में कसावट और गति बढ़ाने किया गया नवाचार

राजस्व विभाग के काम में कसावट लाने के साथ कार्य की गति और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर यह नवाचार किया गया है। प्रदेश के 5 सबसे अधिक आवेदनों के निराकरण करने वाले अधिकारियों के नाम ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में श्रेष्ठ अनुमोदनकर्ता के रूप प्रदर्शित(Chhattisgarh Top Tehsil Office) किए जा रहे हैं। यह अधिकारियों में मध्य कार्य के प्रति एक प्रतिस्पर्धी माहौल निर्मित करने के साथ उन्हें आवेदनों के त्वरित व समयबद्ध निराकरण के लिए प्रेरित करेगा।

अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्‍ट्रपति मुर्मू, स्पीकर डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हाई कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत
Mahila Congress may get a new president by the end of May : दो नामों में मुकाबला, संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत
Chhattisgarh Doctors Missing in Nepal : नेपाल बाढ़ में छत्तीसगढ़ के दो डॉक्टर लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित
SEX Racket : SPA सेंटर में देह व्यापार, 6 लड़कियां, दो ग्राहक हिरासत में, देखिए विडियो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?