CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » One Cooperative Per Panchayat : सभी पंचायतों में कम से कम एक सहकारी समिति बनेगी

One Cooperative Per Panchayat : सभी पंचायतों में कम से कम एक सहकारी समिति बनेगी

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share
One Cooperative Per Panchayat
One Cooperative Per Panchayat

सीजी भास्कर, 22 जुलाई| One Cooperative Per Panchayat : भारत के सहकारी आंदोलन को अगले दो दशकों के लिए नई दिशा देने वाली राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 का अनावरण केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को करेंगे। इसे नए युग की सहकारी सोच के अनुरूप बनाया गया है, जो सहकारिता क्षेत्र को न सिर्फ पुनर्जीवित करेगी, बल्कि पहले से अधिक तकनीक-संगत, पारदर्शी एवं समावेशी बनाकर विकसित भारत की अवधारणा को भी सशक्त करेगी।

देश में अभी 2002 में बनाई गई सहकारिता नीति प्रभावी है। दो दशकों के दौरान देश ने डिजिटल, आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कई बड़े परिवर्तन देखे हैं। ऐसे में सहकारी क्षेत्र को प्रभावशाली बनाना समय की मांग है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के नेतृत्व में 48 सदस्यीय समिति बनाई थी, जिसने नई सहकारिता नीति का मसौदा तैयार किया।

समिति ने अहमदाबाद, बेंगलुरु, पटना एवं गुरुग्राम में कई कार्यशालाएं आयोजित कर छह सौ से ज्यादा सुझावों पर विचार किया और नीति में उन्हें समाहित किया। इसमें सभी स्तरों की सहकारी समितियों, शिक्षाविदों, राज्यों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

सहकारिता की पहुंच जमीनी स्तर तक सुनिश्चित करने के लिए नई नीति में प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक सहकारी समिति बनाने का लक्ष्य है। नई नीति में देश की आठ लाख 42 हजार से अधिक सहकारी संस्थाओं को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दिया गया है। तकनीक के मामले में उन्हें समृद्ध करने के साथ पेशेवर प्रबंधन में निपुण करना है, ताकि ग्रामीण स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित करने में मदद मिल सके। जाहिर है, नई सहकारिता नीति ग्रामीण समृद्धि में नई क्रांति का शंखनाद कर सकती है। यह ग्रामीण ताने-बाने को सशक्त बनाएगी और लाखों लोगों को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करेगी।

काहे के लिए हंगामा कर रहे…CM नीतीश ने विधानसभा में हाथ जोड़कर कही ये बात
जामिया यूनिवर्सिटी ने 7 छात्रों को किया स्पेंड, 20 को नोटिस जारी, अप्रैल की हिंसक झड़प से जुड़ा है मामला
Big setback for Delhi against Rajasthan : फिट होने के बावजूद नहीं खेल पाएंगे लुंगी एनगिडी, जानिए वजह
दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा’, कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बरसे PM मोदी
कांग्रेस विधायक का PM मोदी को लेकर विवादित बयान, कहा – “मोदीजी तुमने मां का दूध…” 🛑 “अगर कांग्रेस को वोट देते तो अत्याचार करने वाले थानेदार की खाल खिंच भूसा भर देते”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

कमजोर मानसून (Monsoon 2026) का असर अब खेतों…

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

Employee Protest
Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिलासपुर में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?