CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India vs England Test 2025 : बेखौफ इंग्लिश ओपनिंग, बेजान भारतीय गेंदबाजी, ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले ही दिन हावी मेजबान

India vs England Test 2025 : बेखौफ इंग्लिश ओपनिंग, बेजान भारतीय गेंदबाजी, ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले ही दिन हावी मेजबान

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share
India vs England Test 2025
India vs England Test 2025

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : जिस ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में दूसरे दिन इंग्लिश गेंदबाजों ने भारत के छह विकेट सिर्फ 94 रन पर झटक लिए, वहां पर भारतीय गेंदबाजों को दो विकेट लेने के लिए 225 रन खर्च करने पड़े। रणजी और दलीप ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करके इस मैच में पदार्पण करने वाले अंशुल कंबोज पूरी तरह दबाव में दिखे। उनके पहले ओवर में ही बेन डकेट ने तीन चौके पड़े। भारत के मुख्य तेज गेंदबाज बुमराह पूरे दिन 140 किमी प्रति घंटे की तेजी से गेंद फेंकने के लिए तरसते रहे। मोहम्मद सिराज को भी विकेट नहीं मिला।

आलराउंडर शार्दुल ठाकुर से कोई उम्मीद भी नहीं थी और रवींद्र जडेजा किसी तरह एक विकेट लेने में सफल हुए। भारतीय टीम ने दूसरे दिन 46 ओवर फेंके लेकिन आलराउंडर की तरह खेल रहे वाशिंगटन सुंदर को कप्तान शुभमन गिल ने एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं कराई। अगर वाशिंगटन खराब समय में गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं तो उनकी जगह एक मुख्य बल्लेबाज या एक स्पिनर कुलदीप यादव को क्यों नहीं खिलाया जा रहा है। अगर टीम 20 विकेट नहीं लेगी तो इस तरह उसका यहां जीतना बेहद मुश्किल हो जाएगा। आखिर वाशिंगटन टीम में क्यों हैं?

बुमराह का दम नहीं दिखा : भारतीय टीम को बार्डर-गावस्कर ट्राफी में तहलका मचा देने वाले बुमराह से उम्मीद थी लेकिन वह शुरुआती स्पैल में मुश्किल से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही गेंद फेंक पा रहे थे। इंग्लिश ओपनर जैक क्राली ने शुरुआत में उनकी 13 गेंदों पर रन ही नहीं बनाए लेकिन उन्हें कोई विशेष दिक्कत भी नहीं हुई। वह आराम से बुमराह की आफ स्टंप से बाहर की गेंद छोड़ रहे थे और सीधी लाइन पर आ रही गेंदों को नरम हाथों से खेल रहे थे।

इंग्लिश ओपनरों क्राउली और डकेट ने नौवें से 12वें ओवर के बीच पांच चौके लगाए। डकेट और क्राउली ने चायकाल से पहले पांच से ज्यादा के रन रेट से 77 रन की साझेदारी की। मददगार परिस्थितियों के बावजूद भारत ने बेहद खराब गेंदबाजी की। भारतीय गेंदबाजों ने डकेट को कई गेंदें पैड पर खिलाईं, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी चौके के लिए भेजा।

उनके अर्धशतक तक पहुंचने तक अपने सभी सात चौके लेग साइड पर लगाए। उन्होंने 100 गेंदों पर 94 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए। अंशुल कंबोज उन्हें किसी तरह पंत की जगह विकेटकीपिंग कर रहे ध्रुव जुरैल के हाथों कैच आउट कराने में सफल रहे। डकेट ने 70 प्रतिशत से ज्यादा रन लेग साइड पर बनाए। भारत की गेंदबाजी इतनी खराब थी कि डकेट और क्राउली ने पहले विकेट के लिए 192 गेंदों पर 166 रनों की साझेदारी की।

क्राउली भी शानदार 84 रन बनाकर जडेजा का शिकार हुए। बुमराह ने पहले स्पैल में पांच ओवर में 22 रन दिए तो दूसरे स्पैल में इतने ही ओवर में आठ रन दिए। भारतीय टीम ने जहां पहली पारी में 3.13 के रन रेट से रन बनाए थे वहीं इंग्लिश टीम अब तक 4.89 के रन रेट से रन बना चुकी है। वह तो बाद में ओली पोप और जो रूट ने थोड़ी धीमी बल्लेबाजी की नहीं तो रन रेट पांच से ऊपर का होता। अगर जडेजा की बात करें तो उनके पहले ही ओवर में एक चौका और एक छक्का पड़ा। 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्राउली ने चौका मारा लेकिन अंपायर ने नोबाल दे दी।

इसके कारण उन्हें अगली गेंद फेंकनी पड़ी जिसमें गेंद क्राउली के बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में केएल राहुल के पास पहुंची। भातर को तीसरे दिन भी बल्लेबाजी करनी होगी। इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम बहुत लंबा है। 10वें नंबर पर आने वाले ब्रायडन कार्स भी बल्लेबाजी कर लेते हैं। ऐसे में भारत को अगर इस मैच में बने रहना है तो तीसरे दिन सुबह के सत्र में चार विकेट कम से कम लेने होंगे।

India vs England 2nd T20 : मैनचेस्टर में भारत की रोमांचक हार, इन 4 बड़ी गलतियों ने डुबोई टीम इंडिया
India Test Cricket Coach : गौतम गंभीर की कुर्सी पर संकट, फेब 4 में शामिल रहे इस दिग्गज को मिला कोच ऑफर
IPL 2025 Match Fixing : आईपीएल में फूटा मैच फ‍िक्स‍िंग का बम! RR पर लगे आरोप
WPL Auction 2026 : तारीख हुई तय..इस दिन सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, जानें कब और कहां देख सकेंगे मेगा ऑक्शन
Pakistan Cricket Board : Handshake विवाद पर ICC का बड़ा फैसला — PCB की मांग ठुकराई, एंडी पायक्रॉफ्ट बने रहेंगे रेफरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?