CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ऑपरेशन विश्वास’ की बड़ी कामयाबी: 23 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, यूपी से लाए थे माल

‘ऑपरेशन विश्वास’ की बड़ी कामयाबी: 23 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, यूपी से लाए थे माल

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share

सीजी भास्कर 26 जुलाई

Contents
  • हाईवे किनारे ग्राहक तलाश रहे थे तस्कर
  • 21 किलो गांजा और नगद जब्त
  • ये हैं पहले केस के आरोपी:
  • दूसरे मामले में भी दो गिरफ्तार
  • दूसरे केस के आरोपी:
  • कोई वैध दस्तावेज नहीं, जेल भेजे गए सभी आरोपी

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत नशे के नेटवर्क पर करारी चोट करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भिलाई में दो अलग-अलग मामलों में कुल 23 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गांजा उत्तरप्रदेश से सप्लाई किया जा रहा था।

हाईवे किनारे ग्राहक तलाश रहे थे तस्कर

24 जुलाई की रात भिलाई के सेक्टर-6 स्थित आयकर भवन के पास दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा, जो वहां अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को धर दबोचा।

21 किलो गांजा और नगद जब्त

तलाशी में आरोपियों के पास से चार पैकेट में भरा 21.393 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.12 लाख रुपए आंकी गई है। इसके साथ उनके पास से 1,000 रुपए नगद भी मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये हैं पहले केस के आरोपी:

  • कैफ अब्बासी (23) – मेरठ, उत्तरप्रदेश
  • उस्मान कुरैशी (22) – बागपत, उत्तरप्रदेश

दूसरे मामले में भी दो गिरफ्तार

इसी दिन दूसरे ऑपरेशन में पुलिस ने भिलाई शहर से दो और युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1.363 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपए बताई गई है।

दूसरे केस के आरोपी:

  • जगदीश भारती (26) – भिलाई, छत्तीसगढ़
  • अंकित सूर्यवंशी (31) – भिलाई, छत्तीसगढ़

कोई वैध दस्तावेज नहीं, जेल भेजे गए सभी आरोपी

चारों आरोपियों के पास गांजा रखने या बेचने का कोई वैध कागजात नहीं मिला। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आधुनिक स्टेरलाइजर मशीन शुरू, इलाज में मिलेगी राहत
Get Wings to Fly : Video विधायक रिकेश की मदद से भिलाई की बच्ची खुशबू की उड़ान को मिलेंगे पंख, USA से आएगा लैंस
Mahamaya Temple Ratanpur Navratri : 2 क्विंटल फूलों से सजा महामाया दरबार, 25 हजार ज्योति कलश से जगमगाया रतनपुर, नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी आस्था
Bharatmala Land Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की परतें खुलने लगीं, एसडीएम कार्यालय पहुंची EOW की टीम
Honor Killing : प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने छोटी बहन को नाले में डुबोकर मार डाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?