CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Contempt Of Court Case : कोर्ट के आदेश की अनदेखी पर हाई कोर्ट सख्त, DIG पारूल माथुर और SP विजय पांडेय को अवमानना नोटिस

Contempt Of Court Case : कोर्ट के आदेश की अनदेखी पर हाई कोर्ट सख्त, DIG पारूल माथुर और SP विजय पांडेय को अवमानना नोटिस

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share
Contempt Of Court Case
Contempt Of Court Case

सीजी भास्कर, 27 जुलाई : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों डीआइजी (प्रशासन) पारूल माथुर और जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह नोटिस याचिकाकर्ता विक्की भारती की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया।

पामगढ़ निवासी विक्की भारती के पिता को उनके जीवनकाल में अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया गया था। किंतु उनके निधन के पश्चात गृह विभाग द्वारा उनके सेवानिवृत्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया। इसके चलते विक्की भारती ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के पक्ष में आदेश पारित करते हुए उसे अनुकंपा नियुक्ति का पात्र माना और नियुक्ति की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हाई कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता को नियमानुसार नियुक्त किया जाए और यह पूरी प्रक्रिया 90 दिनों के भीतर पूर्ण की जाए। परंतु, तय समयावधि बीत जाने के बाद भी विक्की भारती को नियुक्त नहीं किया गया।

यह कहा गया याचिका में-

न्यायालय के आदेश के पालन में देरी और लापरवाही को लेकर याचिकाकर्ता विक्की भारती ने अधिवक्ताओं अभिषेक पांडेय और प्रिया अग्रवाल के माध्यम से हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की। याचिका में कहा गया है कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारी कोर्ट के आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने दलील दी कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जुलाई 2025 तक कुल 10,148 अवमानना याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं, इससे न्यायालय का कीमती समय नष्ट हो रहा है और याचिकाकर्ताओं को न्याय मिलने में अत्यधिक देरी हो रही है।

कड़ी सजा की भी मांग-

अधिवक्ताओं ने न्यायालय से अनुरोध किया कि अवमानना अधिनियम की धारा 12 के तहत डीआइजी पारूल माथुर और एसपी विजय पांडेय के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। धारा 12 के तहत छह माह की कारावास अथवा 2,000 जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। अधिवक्ताओं ने तर्क रखा कि यह मामला केवल एक आदेश की अवहेलना नहीं बल्कि न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है। हाई कोर्ट ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और दोनों अधिकारी डीआइजी पारूल माथुर एवं एसपी विजय पांडेय को नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Mango Festival : आम महोत्सव में 200 से अधिक किस्मों एवं 56 भोगों का होगा प्रदर्शन
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर
Grihita reached the highest peak of Chhattisgarh : बेटी बचाओ अभियान को दिया समर्थन
Scorpio Accident : पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, भिलाई के दो युवकों की मौत
Raipur Mahadev Ghat Assault : महादेव घाट की रात…बर्थडे से लौटती खिलाड़ी युवतियों पर दरिंदों का कहर…विरोध पर काटी उंगली…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?