CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SDM Ritu Rani Threat Case : महिला एसडीएम को जान से मारने की धमकी, 15 लाख की मांगी रंगदारी

SDM Ritu Rani Threat Case : महिला एसडीएम को जान से मारने की धमकी, 15 लाख की मांगी रंगदारी

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
SDM Ritu Rani Threat Case
SDM Ritu Rani Threat Case

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : धामपुर की एसडीएम रितु रानी को जान से मारने की धमकी देते हुए 15 लाख की रंगदारी मांगी गई है। एसडीएम के सीयूजी नंबर के वाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजकर एनआइए के डिप्टी एसपी रहे तंजील अहमद हत्याकांड का जिक्र करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अभय कुमार पांडेय के अनुसार मैसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम और पुलिस जांच में जुटी है।

24 जुलाई की दोपहर पौने तीन बजे एसडीएम के सीयूजी नंबर के वाट्सएप पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे गए, जिसमें उन्हें जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने एसडीएम को कई मोबाइल नंबर के बारकोड के फोटो भी भेजे, जिसमें 15 लाख की रंगदारी मांगते हुए तुरंत रुपये भेजने को लिखा।

मैसेज में तंजील हत्याकांड का जिक्र करते हुए एसडीएम को उसी प्रकार से अंजाम भुगतने की धमकी दी। एसडीएम की तहरीर पर उसी दिन कोतवाली पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसडीएम रितु रानी ने बताया कि अनजान नंबर से मैसेज आए थे। मुकदमा दर्ज करा दिया है।

यह था तंजील हत्याकांड : दो अप्रैल, 2016 को तंजील हत्याकांड हुआ था। एक शादी समारोह से लौटते वक्त गैंग्सटर मुनीर ने अपने साथियों के साथ तंजील व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या कर दी थी। कार में सवार उनके बेटे व बेटी बच गई थी। अदालत ने मुनीर और उसे साथी रैय्यान को फांसी की सजा सुनाई थी। सोनभद्र जेल में बंद मुनीर की बीमारी के कारण मौत को गई।

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने पं. प्रदीप मिश्रा पर बरसाए फूल, दुबई बुलाकर कराई कथा, विडियो हुआ वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार को घेरा
Harish Rana Case India : 13 साल की जंग के बाद मिला विराम, हरीश राणा की शांत विदाई, इच्छा मृत्यु पर देशभर में नई बहस
आजमगढ़ में सीएम योगी ने किया डी कंपनी का जिक्र तो भड़के अखिलेश यादव, इस खास शख्स का लिया नाम
‘अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर, छत्तीसगढ़ में बोले गृहमंत्री अमित शाह
“मेरा पीछा मत करना, आप मर चुके हो” गायब लड़की का दुल्हन के लिबास में Video, घर वालों को दी वार्निंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?