CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाभी से नाराज होकर दिल्ली भाग गया देवर, परिवार ने समझा अपहरण – 8 दिन बाद लौटा…

भाभी से नाराज होकर दिल्ली भाग गया देवर, परिवार ने समझा अपहरण – 8 दिन बाद लौटा…

By Newsdesk Admin
29/07/2025
Share

भागलपुर, बिहार।
बिहार के भागलपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भाभी से नाराज होकर एक युवक घर छोड़कर भाग गया। परिवार को अपहरण का शक हुआ और थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। लेकिन 8 दिन बाद वही युवक खुद दिल्ली से वापस लौटा और सबको हैरान कर देने वाली वजह बताई।

जोगसर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद ताहिर नामक युवक 19 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। उसके भाई तनवीर को किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने आशंका जताते हुए अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। उन्होंने एक स्थानीय व्यवसायी को नामजद भी कर दिया।

भाभी ने नाश्ता देने से किया इनकार, नाराज होकर दिल्ली भागा

पुलिस जब मामले की जांच में जुटी थी, तभी 8 दिन बाद ताहिर खुद लौट आया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि किसी ने उसका अपहरण नहीं किया, बल्कि वो खुद गुस्से में दिल्ली चला गया था। उसने बताया कि 19 जुलाई की सुबह उसने अपनी भाभी से नाश्ते की मांग की, लेकिन भाभी ने यह कहकर मना कर दिया कि खाना देर से बनता है, अभी नहीं मिलेगा। इस बात से नाराज होकर ताहिर बिना कुछ बताए घर से निकल गया।

मामला पहुंचा पुलिस तक, निर्दोष फंसा व्यवसायी

ताहिर के भाई तनवीर ने एक व्यवसायी के खिलाफ रिपोर्ट में लिखा था कि ताहिर उनके यहां चालक का काम करता था। पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस व्यवसायी से पूछताछ शुरू कर दी थी। इससे व्यवसायी को काफी परेशानी उठानी पड़ी, जबकि बाद में साफ हो गया कि ताहिर सिर्फ बाइक लेकर उनके घर गया था, काम नहीं करता था।

Winter Return : बदलने वाला है मौसम, अचानक बढ़ेगी ठंड और कांप उठेगा छत्तीसगढ़
51 thousand youth got government jobs : PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र
अमेठी दौरे से पहले राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, कांग्रेस नेता को बताया ‘आतंक का साथी’
दिल्ली की कानून व्यवस्था पर अमित शाह की बड़ी बैठक, CM रेखा गुप्ता भी होंगी शामिल
Kabir Mela Bandhavgarh : बांधवगढ़ के जंगलों में गूंजे भजन–सबद, 5000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे कबीर गुफा — प्रकृति और भक्ति का अद्भुत संगम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?