CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Child Suicide Over Cain : एक चेन, एक डर… और एक मासूम की टूटती सांसें: 11 साल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Child Suicide Over Cain : एक चेन, एक डर… और एक मासूम की टूटती सांसें: 11 साल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

By Newsdesk Admin
30/07/2025
Share
Child Suicide Over Cain
Child Suicide Over Cain

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : स्कूल से घर लौटे कक्षा छह के 11 वर्षीय छात्र ने मंगलवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी शिक्षिका मां अपने स्कूल गई थीं, जबकि पिता काम के सिलसिले में बाहर थे। जब दादी उसे खाना देने के लिए कमरे में पहुंची तो वह गेट के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। स्वजन व पड़ोसी उसे लाला लाजपत राय अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्वजन ने बताया कि छात्र चांदी की चेन पहनकर स्कूल गया था, जिसे शिक्षिका ने ले लिया था। घर पर मां की डांट के डर से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

दादानगर कालोनी निवासी ऋषि शर्मा नमकीन बनाने वाली कंपनी में ट्रेडिंग का काम करते हैं। पत्नी पूजा शर्मा गोविंदनगर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। दोनों का इकलौता बेटा 11 वर्षीय स्वास्तिक श्रीमुनि इंटर कालेज में छठवीं कक्षा का छात्र था। ऋषि के तीन भाई कृष्णा, सागर, सुकांत व उनकी मां घर के सामने ही दूसरे मकान में रहते हैं। सुकांत ने बताया कि वह स्वास्तिक को स्कूल से रोज लेने जाते थे। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे स्कूल पहुंचे तो शिक्षिका ने शिकायत करते हुए कहा कि स्वास्तिक चांदी की चेन पहनकर स्कूल आया है। बच्चों की शिकायत पर उसकी चेन जब्त कर ली है।

उसकी मां के आने पर लौटाने की बात कही। वहीं, उन्होंने जब स्वास्तिक से बाइक पर बैठने को कहा तो उसने दोस्तों संग घर आने की बात कही। इस पर सुकांत अकेले लौट आए। बच्चे की दादी के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद स्वास्तिक उनके घर खाना खाने आता था। जब वह पौन घंटे बाद भी घर नहीं आया तो वह उसके कमरे पर पहुंची। अंदर के कमरे का दरवाजा सटा हुआ था। खोला तो वह दरवाजे के कुंडे से लटक रहा था। गोविंदनगर थाना प्रभारी  प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जन्मदिन पर मिली थी चेन, पिता बोले-क्या पता था ले लेगी जान

जिस समय बच्चे ने फांसी लगाई पिता ऋषि काम के सिलसिले में इटावा गए थे। सूचना मिली तो वह बदहवास हालत में घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्वास्तिक कई दिनों से सफेद चेन पहनने की जिद कर रहा था, इस पर उसे 27 मई को उसके जन्मदिन पर चांदी की चेन बनवाकर दी थी। क्या पता था कि यही चेन उसकी जान ले लेगी। घटना की सूचना पर स्कूल में साथ पढ़ने वाला राजवीर भी स्वास्तिक के घर के बाहर पहुंचा। उसने बताया कि छुट्टी के बाद स्वास्तिक उसके घर आया, कहा कि टीचर ने चेन जमा कर ली है। डर लग रहा है, कि मम्मी मारेंगी तो नहीं।

Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
बांग्लादेश भी दिखाने लगा आंख! कहा- हम अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजेंगे वापस
इंदौर में अब भीख देने या लेने पर नहीं होगा केस… फिर बढ़ने लगी भिखारियों की संख्या
University छात्रावास में वाटर कूलर से निकला कीड़ा, साफ़ पेयजल के लिए तरस रहे हैं बच्चे, देखिए हिला देंगी तस्वीरें
लड़की पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बन गई… 10 दिन बाद जांच हुई तो पता चला उम्र कम है, अब हो सकता है एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bribe Audio
Bribe Audio : 1 करोड़ की कथित रिश्वत के ऑडियो से मचा हड़कंप, ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

अंबिकापुर में रिश्वत के कथित ऑडियो ने पुलिस…

Stray Cattle
Stray Cattle : 110 आवारा मवेशी लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे किसान, फसल बचाने के लिए उठाया ऐसा कदम कि मच गई अफरा-तफरी

आवारा मवेशियों से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार…

Land Dispute
Land Dispute : जमीन विवाद में नेता समेत 5 पर FIR, 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, शिकायतकर्ता ने पुलिस पर उठाए सवाल

दुर्ग में जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला…

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!
Gangrel Dam Statue Mystery : गंगरेल बांध में मिली 37 साल पुरानी नेमिनाथ प्रतिमा गायब!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के प्रसिद्ध गंगरेल बांध…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?