CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kondagaon News : पहली बारिश में बह गया 29 लाख का पुल

Kondagaon News : पहली बारिश में बह गया 29 लाख का पुल

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share
Kondagaon News
Kondagaon News

सीजी भास्कर, 31 जुलाई। केशकाल के ग्राम पंचायत धनोरा अंतर्गत वेदी नाला, पथरापारा, धनोरा-ध्रुवापारा मार्ग पर निर्मित पुलिया (Kondagaon News) पहली ही बारिश में बह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के लिए शासन ने 29.191 लाख रुपये की राशि मंजूर की थी, जिसमें 4.392 लाख श्रमिक लागत और 24.799 लाख रुपये सामग्री के लिए निर्धारित थे।

स्थानीय ग्रामीण रामसिंग मरकाम सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिया (Kondagaon News) का निर्माण बिना किसी गुणवत्ता परीक्षण के किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह पहली बारिश में बह गई। मरम्मत के नाम पर पुनः निर्माण किया गया, लेकिन वह भी अधूरा और कमजोर रहा। पुल के नीचे की नींव को मजबूती नहीं दी गई और सीमेंट, गिट्टी, रेत जैसी सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि मामूली बारिश में ही मार्ग कीचड़ से भर गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थल पर सूचना पटल तो लगाया गया, लेकिन उसमें कार्य प्रारंभ और पूर्ण होने की तिथि का उल्लेख नहीं किया गया, जिससे परियोजना की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान तक नहीं किया गया है। विभागीय इंजीनियर राजीव सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे लापरवाही और जवाबदेही से बचने की आशंका और गहरा गई है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग (Kondagaon News)

ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि इस घटिया निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि आमजन को वास्तविक लाभ मिल सके।

पुल के अभाव से गांवों का टूटा संपर्क, लोगों की बढ़ीं परेशानियां

सुकमा के कोंडर पंचायत के पदामपारा सहित आसपास के कई छोटे-छोटे गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क हर बारिश में पूरी तरह कट जाता है। लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित यह क्षेत्र कभी नक्सल प्रभावित था, लेकिन अब धीरे-धीरे प्रशासनिक पकड़ मजबूत हो रही है, बावजूद इसके बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी बरकरार है। पदामपारा की करीब 50 घरों की बस्ती और आसपास के अन्य गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को बारिश के मौसम में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि जलभराव और पुल के अभाव में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री लाने के लिए भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी जान जोखिम में रहती है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की है। हाल ही में सांसद महेश कश्यप के क्षेत्र प्रवास के दौरान भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।

Godavari Steel Shed Collapse: रायपुर में पुरानी बिल्डिंग का शेड गिरा, 6 की मौT, 6 घायल
शिवनाथ एक्सप्रेस में 55 लाख की चोरी: राजनांदगांव से दुर्ग के बीच चलती ट्रेन में महिला का जेवर और कैश से भरा बैग गायब
Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश
CG Bus Fare Hike  : छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने की तैयारी! डीजल कीमतों से जुड़ सकता है किराया 
सरगुजा में विवादों से घिरा शिक्षक, छात्रा के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?