CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev Betting App :  भूपेश बघेल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी से बचने मांगी अग्रिम जमानत, बेटे की याचिका पर भी सुनवाई आज

Mahadev Betting App :  भूपेश बघेल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी से बचने मांगी अग्रिम जमानत, बेटे की याचिका पर भी सुनवाई आज

By Newsdesk Admin
03/08/2025
Share
Mahadev Betting App
Mahadev Betting App

सीजी भास्कर, 2 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटालों में अपना नाम सामने आने के बाद गिरफ्तारी से राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।

उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि उन्हें इन मामलों में गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का पूरा अवसर दिया जाए।

यह याचिका ऐसे समय में दाखिल की गई है जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इन तीनों मामलों में जांच की गति तेज कर दी है।

बघेल ने अपनी याचिका में आशंका जताई है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी की गई है, उसी तरह उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी भी इन घोटालों से जुड़ी मानी जा रही है, हालांकि चैतन्य की ओर से दाखिल जमानत याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ईडी की प्राथमिकी में है और न ही किसी गवाह या आरोपी के बयान में उनका उल्लेख किया गया है।

इसके बावजूद उन्हें राजनीतिक द्वेष का शिकार बनाकर गिरफ्तार किया गया है। चैतन्य फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी याचिका पर भी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी याचिका में स्पष्ट किया है कि वे कानून का सम्मान करते हैं और किसी भी जांच एजेंसी से सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तारी से छूट दी जाए ताकि वे बिना किसी दबाव के अपना पक्ष स्पष्ट कर सकें।

इससे पहले, शराब घोटाले में ही आरोपी और जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा भी सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की मांग कर चुके हैं। अब देखना यह है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस मामले में किस दिशा में जाता है, क्योंकि यह न सिर्फ बघेल परिवार बल्कि प्रदेश की राजनीति के लिए भी अहम मोड़ साबित हो सकता है।
Bhilai Breaking 🟠 विधानसभा मानसून सत्र में पेपरलेस ध्यानाकर्षण की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने दी जानकारी 🟢 भिलाई पहुंच कहा “पूरी तैयारियां हो चुकी है”
Gram Sabha Dispute : उपसरपंच ने सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
साय कैबिनेट के बड़े फैसले : शहीद परिजनों को सभी विभागों में नौकरी, सोलर पैनल पर ₹30 हज़ार सब्सिडी और स्कॉलरशिप
बाल मेले का आयोजन बच्चों को स्वावलंबी बनने की प्रेरणा देता है – अमित जोगी, भारत माता पब्लिक स्कूल के बाल मेले में हुए शामिल
Road Accident Good Samaritan Reward: भिलाई में कल्याण कॉलेज के मंच से छात्रों को मिला बड़ा संदेश, मदद करने पर सवा लाख और केंद्र का सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss New Season
Bigg Boss New Season : इंतजार खत्म! नए सीजन की आधिकारिक घोषणा

Bigg Boss New Season : खबर है कि…

Free LPG Wedding Scheme
Free LPG Wedding Scheme : PM आवास हितग्राहियों को बेटी की शादी पर मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, MLA रिकेश की घोषणा

Free LPG Wedding Scheme : वैशाली नगर विधायक…

Pendra Accident
Pendra Accident : चलते-चलते धू-धू कर जल उठी स्कॉर्पियो, धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा…

Arun Sao
Arun Sao : रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र सिंह, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र…

Bilaspur Hookah Bar Raid
Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार

Bilaspur Hookah Bar Raid : शहर में कई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?