CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maintenance Charges Dispute : छत्तीसगढ़ रेरा का कड़ा रुख, आबंटी को चुकानी होगी 5.5 लाख की बकाया राशि, प्रमोटर को राहत

Maintenance Charges Dispute : छत्तीसगढ़ रेरा का कड़ा रुख, आबंटी को चुकानी होगी 5.5 लाख की बकाया राशि, प्रमोटर को राहत

By Newsdesk Admin
04/08/2025
Share
Maintenance Charges Dispute
Maintenance Charges Dispute

सीजी भास्कर, 4 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में एक आबंटी को लंबित रखरखाव शुल्क और विकास लागत प्रमोटर को भुगतान करने का आदेश दिया है। यह फैसला उन आबंटियों के लिए चेतावनी स्वरूप है, जो बार-बार सूचना देने के बावजूद अपने वित्तीय दायित्वों से बचते रहे हैं।

प्राधिकरण के अनुसार, संबंधित आवंटी को 75,600 रुपए की लंबित रखरखाव राशि तत्काल प्रमोटर को चुकानी होगी। रेरा ने स्पष्ट किया कि जब तक परियोजना का विधिवत हस्तांतरण हाउसिंग सोसायटी को नहीं हो जाता, रखरखाव की जिम्मेदारी प्रमोटर की होती है और इस अवधि के लिए शुल्क का भुगतान करना आबंटी का दायित्व है।

इसके अतिरिक्त, आदेश में यह भी कहा गया है कि आबंटी को 4 लाख 77 हजार 744 रुपए की एकमुश्त विकास लागत भी प्रमोटर को अदा करनी होगी। यह राशि समझौते के अनुसार देय थी, जिसकी कई बार सूचना देने के बावजूद आबंटी द्वारा भुगतान नहीं किया गया।

सीजी रेरा ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में यदि आबंटी अपने दायित्वों से बचते हैं तो इससे प्रमोटरों की परियोजना संचालन प्रक्रिया बाधित होती है। और यह रियल एस्टेट अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध है।

रेरा ने अपने आदेश में इस बात पर जोर दिया कि वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही रियल एस्टेट सेक्टर की मजबूती के लिए अनिवार्य है। यह आदेश इस दिशा में एक दृढ़ कदम है जो आबंटितियों को वित्तीय अनुशासन अपनाने और प्रमोटरों को उनके वाजिब अधिकार दिलाने की दिशा में मददगार साबित होगा।

Amit Shah Chhattisgarh Visit Schedule: रायपुर में नक्सल रणनीति पर मंथन, बस्तर में सांस्कृतिक संदेश
Food Processing Bhilai: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द आएंगे भिलाई, विधायक रिकेश से वैशाली नगर में खाद्य प्रसंस्करण और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Shock to railway passengers : 21 से 24 मई तक बिलासपुर-कोरबा और गेवरा MEMU ट्रेनें रद्द
दुर्ग में रुक-रुककर हो रही बारिश:उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरों पर भी लौटी मुस्कान
रायपुर में घर-घर पहुंचेगी पाइप गैस, प्राकृतिक गैस नेटवर्क बिछाने की तैयारी तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?