CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Atal University Convocation : अटल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Atal University Convocation : अटल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share
Atal University Convocation
Atal University Convocation

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का षष्टम दीक्षा समारोह सितंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में (Atal University Convocation) में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। मंगलवार को कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका को दीक्षा समारोह की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत द्वितीय सेमेस्टर और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से घोषित किए जाने की जानकारी दी गई, जिसे राज्यपाल ने सराहा।

कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने बताया कि समारोह के लिए अतिथियों की सूची तैयार हो गई है और (Atal University Convocation) में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के बाद समारोह से संबंधित अंतिम विवरण साझा किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में एलएलबी, डीएलएड, बीपी एड और लाइब्रेरी साइंस जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी राज्यपाल से चर्चा हुई। इसके साथ ही विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने की योजना भी साझा की गई। राज्यपाल ने इन सुझावों का स्वागत करते हुए छात्र हित में सकारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।

परीक्षा विभाग की सराहना

राज्यपाल रामेन डेका ने विश्वविद्यालय द्वारा समय पर और पारदर्शी तरीके से घोषित परीक्षा परिणामों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस परंपरा से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और रोजगार में समय की बचत होती है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य में सहायक है। विश्वविद्यालय के शोध कार्यों और पीएचडी कार्यक्रमों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए नए उपायों पर चर्चा हुई। बता दें कि परीक्षा नियंत्रक डॉ. तरुणधर दीवान का इसमें विशेष योगदान रहा है।

Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद
Question on the security of Satrenga tourist spot : बिना इंतजाम के सैलानियों की जान जोखिम में
Raipur Online Fraud Case: पार्सल डिलीवरी लिंक के बहाने महिला बैंक कर्मचारी से 84 हजार की साइबर ठगी
CG में डैम के सामने चप्पल उतार दिल्ली पहुंच गया युवक, 12 दिनों तक पानी में तलाश, ऐसे खुली पोल
School Exam Order Update : परीक्षा व्यवस्था पर शिक्षा विभाग का यू-टर्न, पुराने आदेश में किया गया अहम बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : बिजली बिल से राहत दिला रही सूर्यघर योजना, ऐसे मिल रहा फायदा

PM Surya Ghar Yojana : सूर्यघर योजना के…

Maharashtra hostel snake bite
Maharashtra hostel snake bite : हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत

Maharashtra hostel snake bite :छात्रावास में रहने वाली…

Bastar Road Accident
Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Bastar Road Accident : घटना की सूचना मिलते…

Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

Bilaspur Marriage Scam : दोनों को न्यायालय में…

Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

Dhamtari Funeral Dispute : हिंदू जागरण मंच के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?