CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police Recruitment: जिला पुलिस बल में आरक्षक भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, जानिए अंतिम तिथि

Police Recruitment: जिला पुलिस बल में आरक्षक भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, जानिए अंतिम तिथि

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share
Police Recruitment
Police Recruitment

रायपुर, 12 अगस्त : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती (Police Recruitment) के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा हेतु पात्र आवेदकों को व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

लिखित परीक्षा हेतु पात्र आवेदकों को व्यापम की वेबसाईट के लिंक में जाकर पंजीयन करना (प्रोफाइल आईडी के माध्यम से) व लिखित परीक्षा केन्द्र हेतु जिले का चयन करना अनिवार्य होगा एवं आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट करना अनिवार्य होगा। तदुपरांत ही व्यापम पंजीयन नंबर व रोल नंबर पर अभ्यर्थी लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। जिस पात्र अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाईट में पंजीयन नहीं किया जाएगा वे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से वंचित होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी।

Police Recruitment भर्ती से संबंधित तिथियां

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं-पंजीयन उपरांत ऑनलाईन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि 5 अगस्त से प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5.00 बजे तक निर्धारित है। 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित होगी परीक्षा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र 08 सितंबर 2025 से डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा केन्द्र 5 संभागीय मुख्यालयों में बनाया जाएगा।

व्यापमं की वेबसाईट में पंजीयन करने, ऑनलाईन आवेदन भरने, विभागीय विज्ञापन, भर्ती नियम, परीक्षा निर्देश, पाठ्यक्रम आदि संबंधी विस्तृत जानकारी/निर्देश छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए व्यापम हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 पर संपर्क किया जा सकता है।

Sub-inspector recruitment exam today : 104 केंद्रों पर 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Balod Placement Camp 2025 : 28 को मेगा प्लेसमेंट कैंप, 800 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
CG News : “लखपति दीदी” बनने के सपने को कर रहीं साकार 🟠 जी हां, हम बात कर रहे हैं “माँ गौरी स्व सहायता समूह” की 🟢 जहां महिलाएं बना रही हैं सीमेंट ईंट
AVNL Recruitment : 1200 से ज्यादा सरकारी भर्तियों का मौका, आईटीआई से इंजीनियर और सीए तक के लिए निकली बड़ी वैकेंसी
Assistant Professor Vacancy : सहायक प्राध्यापक भर्ती – दो माह बाद भी विज्ञापन जारी नहीं, 625 पद अटके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में…

Road Safety Initiative
Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?