CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ready To Eat production : रायगढ़ में महिला समूहों ने संभाली ‘रेडी-टू-ईट’ उत्पादन की बागडोर

Ready To Eat production : रायगढ़ में महिला समूहों ने संभाली ‘रेडी-टू-ईट’ उत्पादन की बागडोर

By Newsdesk Admin
17/08/2025
Share
Ready To Eat production
Ready To Eat production

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी को मूर्त रूप देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को पूरक पोषण आहार “रेडी-टू-ईट” निर्माण का कार्य पुनः सौंपा है।

इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई है।

हाल ही में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ की 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र प्रदान किए थे। इसके बाद मशीन इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से किया गया और अब रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोतरलिया से “रेडी-टू-ईट” उत्पादन का शुभारंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि देशभर में 3 करोड़ “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है और छत्तीसगढ़ इस दिशा में तेज गति से कार्य कर रहा है। रायगढ़ इस अभियान में अग्रणी जिला बना है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने ग्राम कोतरलिया में “रेडी-टू-ईट” निर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मशीन चलाकर निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया और महिलाओं को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ से प्रारंभ हुई यह पहल शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगी और यह मॉडल पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में कुल 2709 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन सभी केंद्रों के लिए 10 महिला स्व-सहायता समूहों का चयन किया गया है।

इन समूहों को प्रधानमंत्री फॉर्मेलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज़ (PMFME) योजना के अंतर्गत पूंजीगत सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। 

रायगढ़ जिले की परियोजनाओं—रायगढ़ शहरी, रायगढ़ ग्रामीण, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, मुकड़ेगा, धरमजयगढ़ एवं कापू के अंतर्गत चयनित समूह जल्द ही “रेडी-टू-ईट” उत्पादन प्रारंभ करेंगे।

फिलहाल इसकी शुरुआत कोतरलिया से हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के इस मिशन को प्रथम चरण में प्रदेश के 6 जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़ एवं सूरजपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जा रहा है।

वहीं रायगढ़ प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां महिला समूहों ने “रेडी-टू-ईट” उत्पादन प्रारंभ किया है।

यह पहल महिलाओं की आर्थिक समृद्धि और बच्चों के स्वास्थ्य—दोनों को नई दिशा प्रदान करेगी।
Raigarh Steel Plant Accident : रूपाणाधाम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 12 फीट की ऊंचाई से गिरा कर्मचारी, हालत गंभीर
Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल
Gambling Raid Durg : दुर्ग में जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 नामचीन रसूखदार आरोपित दबोचे गए
Hydroponic Ganja Case Bhilai 2026 : हाइड्रोपोनिक गांजा केस में तीसरी गिरफ्तारी, हुडको से दबोचा गया आरोपी, ‘हाई-टेक’ नशे के नेटवर्क का खुलासा
विदेशी नागरिकों की तलाश तेज, बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर विशेष निगरानी ….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Congress Politics
CG Congress Politics : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ पर सियासत तेज, मंत्री-जायसवाल और महंत के बीच छिड़ी जुबानी जंग

सीजी भास्कर, 09 जून :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के…

Action against Raipur oil mafia : 35.45 लाख का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, 4 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 09 जून। राजधानी रायपुर के कबीर नगर…

Arshad Warsi will be seen in a double role : ‘जीवन बीमा योजना’ का टीजर हुआ वायरल

सीजी भास्कर, 09 जून।  बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी…

Ambikapur Medical College Hospital
Ambikapur Medical College Hospital : 366 करोड़ खर्च, फिर भी मरीजों और मेडिकल छात्रों को इंतजार; ओपी चौधरी और टीएस सिंहदेव आमने-सामने

सीजी भास्कर, 09 जून :  सरगुजा संभाग के…

CG Transport Department Transfer
CG Transport Department Transfer  :  परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  कई जिलों को मिले नए प्रभारी DTO

सीजी भास्कर, 09 जून :  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

CG खबर : अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा, रायपुर मौदहापारा और गरियाबंद में अलसुबह 10-10 गाड़ियों में पहुंचे अफसर, जांच जारी

18/12/2024
छत्तीसगढ़मौसम

Chhattisgarh Weather Update: Rain Alert के साथ बदला मौसम, रायपुर में कोहरा, सरगुजा में हल्की बारिश के संकेत

28/01/2026
Tantra Fraud Case Balod
अपराधछत्तीसगढ़

Axis Bank Fraud Chhattisgarh : एक्सिस बैंक के पूर्व कर्मचारी ने उड़ाए दो करोड़, 43 खाताधारकों से की हाईटेक ठगी, पत्नी के खाते में ट्रांसफर की रकम

04/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Youth Congress Leader Attack : रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग, देर रात घटना से मचा हड़कंप

28/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?