CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पार्ट टाइम जॉब के नाम पर छात्र से 2.37 लाख की ठगी, Tax की मांग से खुला राज

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर छात्र से 2.37 लाख की ठगी, Tax की मांग से खुला राज

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share
Cyber Fraud Case
Cyber Fraud Case

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का लालच देकर (Bilaspur) एक छात्र से लाखों रुपये हड़प लिए। शुरुआत में गूगल मैप रेटिंग टास्क देकर भरोसा जीता गया और फिर ट्रेडिंग टास्क में निवेश करने को कहा गया।

Contents
  • ऐसे रचा गया ठगी का जाल
  • टैक्स की मांग पर टूटा भ्रम
  • पुलिस की अपील
जब छात्र ने लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए तो ठगों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी। 

अंततः टैक्स के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगे जाने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे रचा गया ठगी का जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि 31 मई को पीड़ित छात्र को एक महिला का कॉल आया।

उसने खुद को "प्रिया शर्मा, ASI में HRA पद पर कार्यरत" बताया और घर बैठे पार्ट-टाइम जॉब ऑफर किया।

इसके बाद छात्र को टेलीग्राम लिंक से जोड़कर गूगल मैप रेटिंग टास्क दिए गए। शुरुआत में काम पूरा करने पर छोटे अमाउंट वापस भी भेजे गए ताकि छात्र को भरोसा हो जाए।

ठगों ने आगे ट्रेडिंग टास्क के नाम पर ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया।

विश्वास में आकर छात्र ने पहले 1,000 और 2,000 रुपये भेजे और कुछ प्रॉफिट भी मिला। 

लेकिन धीरे-धीरे रकम बढ़ती गई और 2 से 3 जून के बीच उसने 15 हजार, 38 हजार, 74 हजार और 98 हजार रुपये जमा कर दिए।

इसके अलावा रिश्तेदारों से उधार लेकर भी रकम दी गई।

कुल मिलाकर ठगों ने 2.37 लाख रुपये हड़प लिए।

टैक्स की मांग पर टूटा भ्रम

ठगों ने दावा किया कि छात्र के खाते में 4.21 लाख रुपये का मुनाफा है, लेकिन उसे निकालने के लिए 70 हजार रुपये टैक्स देना होगा। इस पर छात्र को शक हुआ और उसने लोगों से राय ली।

जब सच्चाई सामने आई तो उसने तुरंत सिविल लाइन थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की अपील

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि पार्ट टाइम जॉब, ऑनलाइन ट्रेडिंग और गूगल मैप रेटिंग जैसे ऑफर्स के झांसे में न आएं। 

किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर भरोसा करने से पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Chhattisgarh Elephant Deaths : योजनाएं कई, लेकिन हाथी नहीं बचे; छत्तीसगढ़ में 6 साल में 70 मौतों ने संरक्षण मॉडल पर खड़े किए बड़े सवाल
छत्तीसगढ़ में Boyfriend के साथ पकड़ी गई महिला 🛑 पति ने पीट-पीट कर मार डाला 🔵 कहा – पहले भी ऐसा कर चुकी है…
Papa Rao Surrender Bastar : पापा राव के सरेंडर पर सरकार का बड़ा दावा, विजय शर्मा बोलेछत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म
Gram Sabha Dispute : उपसरपंच ने सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
Indian Giant Squirrel : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुला राज, तीन विशाल भारतीय गिलहरियों और बंदर का शिकार करने वाले गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Siberian Stonechat in Chhattisgarh : साइबेरिया से गिधवा-परसदा पहुंचा काला पिद्दा, प्रवासी पक्षियों की बढ़ी रौनक
Siberian Stonechat in Chhattisgarh : साइबेरिया से गिधवा-परसदा पहुंचा काला पिद्दा, प्रवासी पक्षियों की बढ़ी रौनक

छत्तीसगढ़ के गिधवा-परसदा पक्षी विहार में सर्दियों की…

Durg Illegal Interest Recovery Case : दुर्ग में मां-बेटी गिरफ्तार, 50 हजार के कर्ज पर मांगे 2 लाख से ज्यादा
Durg Illegal Interest Recovery Case : दुर्ग में मां-बेटी गिरफ्तार, 50 हजार के कर्ज पर मांगे 2 लाख से ज्यादा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित अवैध ब्याज…

Nava Raipur Ministry Bus Service : मंत्रालय कर्मचारियों को राहत, 6 महीने और चलेगी बस सेवा, हर महीने देने होंगे 3,066
Nava Raipur Ministry Bus Service : मंत्रालय कर्मचारियों को राहत, 6 महीने और चलेगी बस सेवा, हर महीने देने होंगे 3,066

नवा रायपुर आने-जाने के लिए संचालित बस सेवा…

Asaram Book Controversy : स्कूल में दुष्कर्मी बाबा आसाराम की किताब बांटने वाले हटाए गए प्राचार्य
Asaram Book Controversy : स्कूल में दुष्कर्मी बाबा आसाराम की किताब बांटने वाले हटाए गए प्राचार्य

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल…

Krishak Unnati Yojana : धान छोड़ दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़, जानें क्या हैं नियम
Krishak Unnati Yojana : धान छोड़ दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़, जानें क्या हैं नियम

छत्तीसगढ़ में धान की खेती छोड़कर दूसरी फसल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?