CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NCTE Recruitment Issue : देशभर के स्कूलों में शिक्षकों के 10 लाख पद रिक्त, मार्च 2026 तक खाली पदों को भरने की सिफारिश

NCTE Recruitment Issue : देशभर के स्कूलों में शिक्षकों के 10 लाख पद रिक्त, मार्च 2026 तक खाली पदों को भरने की सिफारिश

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share
NCTE Recruitment Issue
NCTE Recruitment Issue

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : संसद की एक समिति ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने 2019 से शिक्षण या गैर-शिक्षण स्टाफ की कोई स्थायी भर्ती नहीं की है। देशभर के स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 10 लाख पद रिक्त हैं। शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति ने “डिग्री बेचने वाले” शिक्षक प्रशिक्षण कालेजों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो संस्थानों के बजाय दुकानों में बदल गए हैं। 

समिति ने मार्च 2026 तक खाली पदों को भरने, केंद्रीय वेतन अनुदानों को नियमित नियुक्तियों से जोड़ने, इन स्कूलों में शिक्षकों की संविदा नियुक्तियों को रोकने और निम्न गुणवत्ता वाले कालेजों को बंद करने की सिफारिशें की हैं।

समिति ने विभाग और एनसीटीई की इस बात का संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए, अस्थायी उपाय किए गए हैं, जिसमें अल्पकालिक अनुबंध पर सलाहकारों को नियुक्त किया गया है। समिति ने इस बात को भी गंभीरता से लिया है कि 2019 के बाद से एनसीटीई ने स्थायी शिक्षण, गैर-शिक्षण और प्रशासनिक कर्मचारियों की कोई भर्ती नहीं की है। समिति ने इस बात पर भी गौर किया है कि 14.8 लाख स्कूलों में से, केंद्र सरकार केवल लगभग तीन हजार स्कूलों का संचालन करती है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय आदि में भी रिक्तियों का स्तर चिंताजनक है।

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भी कुल मिलाकर 30 से 50 प्रतिशत पद रिक्त हैं और रिक्तियों को भरने के लिए समिति की बार-बार की गई सिफारिशों के बावजूद शिक्षकों की संविदा पर नियुक्तियां की जा रही हैं। जून 2025 तक एनसीटीई में ग्रुप ए के 54 प्रतिशत पद, ग्रुप बी के 43 प्रतिशत और ग्रुप सी के 89 प्रतिशत पद रिक्त थे। समिति ने चेतावनी दी है कि संकट को बढ़ाने वाले मुद्दों में नए चार वर्षीय बी.एड  पाठ्यक्रम का कार्यान्वयन, पाठ्यक्रम डिजाइन में अत्यधिक केंद्रीकरण और संविदा शिक्षकों पर भारी निर्भरता शामिल है।

“बोल बम” 🟠 सावन में बैजनाथ धाम दर्शन के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन की दी सौगात 🟢 इस क्षेत्र के भक्तों में हर्ष की लहर
Congress Left Shift: शशि थरूर बोले—कांग्रेस पहले से कहीं ज़्यादा वामपंथी, बदल रहा है पार्टी का वैचारिक संतुलन
PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Chhattisgarh Budget 2026-27 : GYAN, GATI और SANKALP के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की नई रूपरेखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग
B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ में बीएड प्रवेश प्रक्रिया (B.Ed Admission 2026)…

Councillor Resignation
Councillor Resignation : पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, विकास कार्यों को लेकर जताई नाराजगी, संगठन में मची हलचल

पुसौर नगर पंचायत में भाजपा के 8 पार्षदों…

Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम
Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम

लंबे समय से अधूरे पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?