CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अर्चना के बाद अब ज्योति लापता, रायपुर से ली ट्रेन… 3 दिन से पता नहीं

अर्चना के बाद अब ज्योति लापता, रायपुर से ली ट्रेन… 3 दिन से पता नहीं

By Newsdesk Admin
20/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 20 अगस्त​। नर्मदा एक्सप्रेस से लापता मध्य प्रदेश के कटनी की अर्चना तिवारी को तो पुलिस ने ढूंढ लिया है। मगर अब बैतूल जिले से भी एक युवती अचानक कहीं लापता हो गई है।

वो भी ट्रेन से ही लापता हुई है। माता-पिता और परिजन तीन दिन से युवती की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें बस निराशा ही हाथ लगी है।

जानकारी के मुताबिक, आठनेर थाना क्षेत्र के खेरवाड़ा गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती तीन दिन पहले रायपुर (Chhattisgarh) से अपने घर आने के लिए निकली थी।

मगर अब तक वो घर नहीं लौटी है। परिजन उसकी तलाश में परेशान हो रहे हैं। उन्होंने फिर मंगलवार को थाने में सूचना दी।

लापता युवती का नाम ज्योति बताया जा रहा है। वो पिछले दो महीने से रायपुर में एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। वहीं हॉस्टल में ही रहती थी।

रविवार को उसने सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच भाई को फोन किया था। बताया था कि वह ट्रेन से बैतूल के लिए रवाना हो रही है। दोपहर करीब 3 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। तभी से परिजनों का संपर्क उससे नहीं हो पा रहा है।

ज्योति के परिजनों ने उसके साथ काम करने वाली सहेलियों से संपर्क किया।

उन्होंने भी यही बताया कि युवती रविवार सुबह ही ट्रेन से घर के लिए रवाना हो गई थी।

लेकिन वह न तो घर पहुंची और न ही हॉस्टल लौटी। युवती को सोमवार सुबह बैतूल पहुंच जाना चाहिए था।

परेशान परिजन आठनेर थाने पहुंचे

मोबाइल बंद रहने और युवती का कोई सुराग न मिलने से परेशान परिवार ने मंगलवार शाम आठनेर थाने में शिकायत की है।

पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों सहित संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है। 

तीन दिन से युवती का कोई सुराग न मिलने के कारण परिजनों को कई तरह की आशंकाएं होने लगी हैं।

उनका कहना है कि उनकी बेटी ने हमेशा घर आते-जाते संपर्क में रही है, लेकिन इस बार अचानक मोबाइल बंद हो जाना और कोई खबर न मिलना गंभीर चिंता का कारण है।

Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
High Court Missing Case : तुरंत एक्शन लें, देरी बर्दाश्त नहीं”— तीन बुजुर्ग लापता, हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
Bastar Olympic 2025 : बस्तर की धरती पर खेलों का महासंग्राम, 3.91 लाख खिलाड़ियों की नई उड़ान
Chhattisgarh New Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा पूरा सिस्टम, LPG से UPI तक जेब और जिंदगी पर असर
Union Budget Vision: जन आकांक्षाओं की पूर्ति और हेल्थ सेक्टर की मजबूती पर सरकार का फोकस, प्रधानमंत्री ने वेबिनार में रखी विकास की रूपरेखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?